हाय रे बिहार, गुरु और शिष्या का रिस्ता हुआ तार तार

जब 50 वर्षीय विधुर अध्यापक ने अपने ही 20 वर्षीय शिष्या से कर बैठा प्यार

कोचिंग सेंटर में शिक्षक से हुआ प्यार, मंदिर में लिए सात फेरे

बिहार (राष्ट्र की परम्परा)
बिहार मे 50 साल के एक विधुर शिक्षक ने अपनी ही कोचिंग की 20 साल की, छात्रा से शादी करके गुरु और शिष्या के रिश्ते को तार तार कर दिया है।
इस शादी का वीडियो सोशल मीडिया में खुब जोर शोर से वायरल हो रहा है। और इस शादी के चर्चे हर जगह हो रहे हैं। छात्रा इंग्लिश कोचिंग के लिए घर से थोड़ी दूर कोचिंग सेंटर जाती थी, वहा उसे अपने इंग्लिश पढ़ाने वाले टीचर से प्यार हो गया,और प्यार का ऐसा परवान चढ़ा कि मंदिर में जाकर दोनों ने शादी कर ली। यह मामला बिहार के समस्तीपुर का है। समस्तीपुर के रोसड़ा की रहने वाली 20 वर्ष की छात्रा श्वेता कुमारी को अपने 50 साल के इंग्लिश टीचर संगीत कुमार पर दिल आ गया, धीरे-धीरे संगीत को भी श्वेता से इश्क का बुखार चढ़ने लगा तथा दोनों ने एक-दूसरे के साथ जीने मरने की कसमें भी खाई और शादी का फैसला किया।जिसके बाद बीते गुरुवार को दोनों ने समस्तीपुर में एक मंदिर में जाकर शादी कर ली।
उसी दौरान उनके कुछ जानने वाले भी मौजूद रहे। दोनों की शादी का वीडियो भी बनाया गया है। जो अब सोसल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
शिक्षक संगीत की पत्नी का निधन हो चुका है ।
इंग्लिश टीचर संगीत की पत्नी का कई साल पहले निधन हो गया था, उसने दूसरी शादी भी नहीं की थी‌। श्वेता और उसका घर महज 800 मीटर की दूरी है। कोचिंग करने के दौरान दोनों के बीच प्यार हो गया, और अब दोनों ने अपनी रजामंदी से शादी कर ली हैं।

rkpshomnath

Recent Posts

मिठाई ताजा या पुरानी? काउंटर पर ‘टुडे’ लिखा, खाद्य सुरक्षा विभाग से जवाब मांग रहे सवाल

देवरिया में मिठाई की दुकानों पर ‘टुडे’ का खेल! पुरानी मिठाई को ताजा बताकर बेचने…

3 hours ago

₹2 के चक्कर में रेस्टोरेंट पर ₹1.06 लाख की मार! ₹18 की बोतल ₹20 में बेचना पड़ा भारी

ग्राहक के दो रुपये लौटाने से इनकार पड़ा महंगा, उपभोक्ता आयोग का बड़ा आदेश; जानिए…

4 hours ago

ट्रंप से मस्क तक बदले अमेरिकी सुर! रूस के तेल से लेकर H-1B वीजा तक भारत का दबदबा या बदलते वैश्विक समीकरण?

Aiनिर्मित नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विदेश नीति को लेकर देश…

4 hours ago