जानलेवा है हेपेटाइटिस, टीकाकरण देगा सुरक्षा कवचः डॉ संजय सिंह

शारदा नारायण हास्पिटल में 87 को लगा टीका, 135 की हुई जॉंच

मऊ(राष्ट्र की परम्परा)
विश्व में हर 30 सेकेंड में हेपेटाइटिस से एक व्यक्ति की मृत्यु हो रही है। देश में चार करोड़ एवं दुनिया में 35 से 40 करोड़ से अधिक हेपेटाइटिस से प्रभावित हैं। हेपेटाइटिस पांच प्रकार का होता है, यह सर्वाधिक लीवर को प्रभावित करता है,लीवर के बढ़ने के बाद नियंत्रित न होने की दिशा में लीवर कैंसर हो सकता है। नियमित टीकाकरण के द्वारा हेपेटाइटिस रोग का सुरक्षा चक्र बनाया जा सकता है। डॉ संजय सिंह ने शुकव्रार को शारदा नारायण हास्पिटल में विश्व हेपेटाइटिस दिवस पर आयोजित जनजागरुकता एवं निःशुल्क स्वास्थ शिविर में यह बातें कही। इस दौरान 87 लोगों को हेपेटाइसिस बी का टीकाकरण किया गया। इसके साथ 135 लोगों के लिपिड प्रोफाइल, लीवर, शुगर, सांस, व ब्लड प्रेशर की जांच की गई।
डॉ सिंह ने बचाव को लेकर सतर्क करते हुए कहा कि नियमित टीकाकरण, नियंत्रित आहार के साथ एल्कोहल के सेवन से बचना चाहिए। वजन कम करने के साथ ही लीवर को फैटी होने से बचाना चाहिए। नियमित रुप से कोलेस्ट्राल की जांच, लीवर की अल्ट्रासाउंड जांच के साथ ब्लड की जांच आवश्यक है। इसमें लापरवाही जानलेवा साबित हो सकती है। क्रिटिकल केयर स्पेशलिस्ट डॉ सुजीत सिंह के संचालन में अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ राहुल, न्यूरोसर्जन डॉ रुपेश सिंह, सर्जन डॉ राहुल गुप्ता ने संबोधित किया।

rkpnews@desk

Recent Posts

पशुहारी में रहस्यमय बीमारी से तीन मौतें, केंद्रीय टीम बुलाने की मांग

बलिया (राष्ट्र की परम्परा ) विकासखंड सीयर की ग्राम पंचायत पशुहारी में एक ही परिवार…

5 hours ago

अनंत सिंह के ऐलान से JDU में हलचल! बिहार MLC चुनाव में नीरज कुमार के खिलाफ डॉ. अनुज सिंह को देंगे समर्थन

बिहार (राष्ट्र की परम्परा)। बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो…

16 hours ago

ISRO ने रचा इतिहास: GSLV-F17 से EOS-05 इमेजिंग सैटेलाइट सफलतापूर्वक लॉन्च, PM मोदी बोले- देश के लिए गर्व का पल

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में एक और बड़ी उपलब्धि…

16 hours ago

हिंसक जंगली जानवर ने आंगन में सो रहे युवक को बनाया शिकार, घर के पीछे झाड़ियों में मिला क्षत-विक्षत शव

महबूब नगर गांव में दहशत, ग्रामीणों का वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन; हिंसक जानवर की…

3 days ago