धान खरीद प्रक्रिया पारदर्शी बनाने को तहसील स्तर पर हेल्प डेस्क निरीक्षण

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)सुशासन सप्ताह के अंतर्गत सम्पूर्ण समाधान दिवस रुद्रपुर तहसील परिसर में जिलाधिकारी दिव्या मित्तल की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य आमजन की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर सुनना और उनका समयबद्ध, पारदर्शी समाधान सुनिश्चित करना रहा। जिलाधिकारी ने फरियादियों की शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि शिकायत निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
जिलाधिकारी ने कहा कि जनसमस्याओं का त्वरित समाधान शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। पारदर्शी कार्यप्रणाली अपनाकर यह सुनिश्चित किया जाए कि नागरिकों को बार-बार कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। इस दौरान तहसील रुद्रपुर में चार पात्र लाभार्थियों को अन्त्योदय राशन कार्ड भी वितरित किए गए। लाभार्थियों से संवाद करते हुए उन्होंने कहा कि सरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना प्रशासन की जिम्मेदारी है।
सम्पूर्ण समाधान दिवस रुद्रपुर के दौरान कुल 63 शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें सर्वाधिक 32 मामले राजस्व विभाग से संबंधित रहे। 16 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया, जबकि शेष मामलों को निर्धारित समय सीमा में निस्तारित करने हेतु संबंधित विभागों को भेजा गया।
इसी क्रम में जिलाधिकारी ने धान खरीद में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए तहसील स्तर पर स्थापित हेल्प डेस्क का निरीक्षण भी किया और किसानों की समस्याओं के शीघ्र समाधान के निर्देश दिए।

rkpshomnath

Recent Posts

पत्रकारों की गिरफ्तारी पर देवरिया में उबाल! राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपकर उठी निष्पक्ष जांच की मांग

खबर दिखाने पर कार्रवाई का विवाद पहुंचा देवरिया तक, पत्रकारों ने उठाई स्वतंत्रता और अधिकारों…

8 hours ago

Breaking News: यूपी पंचायत चुनाव पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, 3 महीने के भीतर चुनाव कराने का आदेश; निवर्तमान प्रधानों को भी राहत

Ai निर्मित प्रयागराज (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव को लेकर बड़ा घटनाक्रम…

8 hours ago

चीन सीमा के करीब कनेक्टिविटी को बड़ा बूस्ट! PM मोदी करेंगे लद्दाख की अहम परियोजनाओं का उद्घाटन

लद्दाख में भारत की रणनीतिक ताकत को मिलेगी नई रफ्तार! ₹3,350 करोड़ की परियोजनाओं से…

9 hours ago

देवरिया कलेक्ट्रेट बार चुनाव में बृजबांके तिवारी का दबदबा, शिवानंद त्रिपाठी बने मंत्री; ललित नारायण पांडेय ने भी दर्ज की शानदार जीत

फोटो विज्ञप्ति अनूप तिवारी की रिपोर्ट देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जिला कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन के…

10 hours ago

सड़क पर प्रदर्शन, सियासत में आरोप-प्रत्यारोप, लेकिन अनशन से दूरी क्यों? चुनावी पारदर्शिता और ए

अनशन से सरकारें झुका चुके हैं गांधी से सोनम वांगचुक तक, फिर विपक्ष क्यों नहीं…

10 hours ago

त्योहार से पहले रेलकर्मियों की चमकी किस्मत, 78 दिन के बोनस को कैबिनेट की मंजूरी

दिवाली से पहले रेलवे कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले! 11.40 लाख रेलकर्मियों को 78 दिन का बोनस,…

10 hours ago