भारी बारिश से जन जीवन व्यस्त, फसले,पेड़ गिरे, विद्युत पोल टूटे

बघौचघाट/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)l पथरदेवा क्षेत्र लगातार हो रही मूसलाधार बारिश और तेज हवाओं ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है।इस दौरान सवारी छोड़ कर लौटे ई रिक्शा पर पेड़ गिरने से हादसा टला लेकिन गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई।बारिश के चलते जगह-जगह जलभराव की स्थिति बन गई है, जबकि तेज हवाओं से सड़कों पर दर्जनों पेड़, तार गिर पड़े, जिससे आवागमन बुरी तरह प्रभावित हुआ। ग्रामीण_इलाकों में भी पेड़ और बिजली के खंभे गिरने से जनजीवन ठप हो गया है। बिजली आपूर्ति प्रभावित होने से लोग अंधेरे में रात गुजारने को मजबूर हैं।के विभिन्न जगह पर शुक्रवार देर शाम से हो रही अचानक तेज बारिश और हवाओं से जगह जगह पेड़ गिरे,बिजली के पोल टूटे,तार गिरे और धान की फैसले गिर गई है।वही तेज बारिश हवा के कारण लोग घरों से बाहर चौक चौराहा आदि जगहों पर नहीं निकल पाए चौक चौराहा सड़कों पर बारिश की वजह से सन्नाटा पसरा हुआ है।जगह-जगह तेज बारिश, हवा के कारण पेड़ उखड़ गए है,बिजली के पोल और तारे टूटी है जिससे बिजली बाधित है वही बिजली बाधित होने से लोगों के मोबाइल ,इनवर्टर बिजली पंप आदि बंद पड़े हैं। मौसम जानकारो के अनुसार अगले 24 घंटे तक तेज बारिश, हवा चलने के आसार है। किसानों द्वारा तैयार की गई धान की फसल, गन्ना ,मक्का,आदि फसल तेज बारिश और हवा के दबाव से जमीन पर गिर गया है जिससे भारी नुकसान हुई है।वही पशुओं और बच्चों ,बुजुर्गों के लिए यह मौसम बहुत ही कष्टदाई बना हुआ है।देर शाम तक झमाझम बारिश और तेज हवा चलने से लोग घरों में छुपे हुए हैं।किसान राजेन्द्र राय ने बताया कि एक तरफ बारिश से धान की फसल को लाभ हुई है उससे कही अन्य फसलों को जायदा नुकसान हुआ है। किसान सुभाष यादव ने बताया कि फसल के लिए बारिश कारगर हुई है लेकिन तेज हवा से काफी नुकसान हुआ है।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

हमारे संग्रहालयः भारतीय ज्ञान का वातायन विषयक दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी एवं कार्यशाला संपन्न

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। राजकीय बौद्ध संग्रहालय, गोरखपुर द्वारा आयोजित “हमारे संग्रहालयः भारतीय ज्ञान का…

58 minutes ago

स्वच्छता रैली, रंगोली प्रतियोगिता और स्वास्थ्य जागरूकता के साथ एनएसएस शिविर का छठा दिवस संपन्न

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दिग्विजय नाथ पी.जी. कॉलेज, गोरखपुर के राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के…

1 hour ago

‘वंदे मातरम् चौक’ बनाने की मांग, राष्ट्रभक्ति को बढ़ावा देने की पहल

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले में राष्ट्रभक्ति को सशक्त करने और जनभावनाओं के…

1 hour ago

एआई तकनीक से डिजाइन और विनिर्माण पर विशेषज्ञों का मंथन शुरू

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के यांत्रिक अभियांत्रिकी विभाग द्वारा 20…

2 hours ago

छात्रावास में सजी कला की महफिल, नृत्य-गायन व काव्य से छात्राओं ने जीता दिल

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के अलकनंदा महिला छात्रावास में नृत्य, गायन…

2 hours ago

डंपरों की रफ्तार पर लगेगा ब्रेक हादसों पर सख्ती

मंडलायुक्त, डीआईजी, एसएसपी व डीएम का कड़ा निर्देश—नियम तोड़ने पर कार्यदाई संस्थाएं होंगी जिम्मेदार गोरखपुर(राष्ट्र…

2 hours ago