भागलपुर/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा) सावन के मौसम में अत्यधिक बारिश होने से तथा डैम द्वारा पानी छोड़े जाने के कारण तमाम नदियां अपने उफान पर है। नदियों के रौद्र रूप को देखते हुए लोगों में काफी दहशत बना हुआ हैI छम छम बारिश में घाघरा नदी तूफान पर है और कई जगह कटान लगे हुए हैं।
नदी का पानी बढ़ने से किनारो पर दरारें पड़ रही है। वही तटबंध के कार्य की भी पोल खोल रही है, या नदी जितनी ठोकरें बनी है वह काफी नीचे बनी है और ठोकरे सरयू में समाहित हो गई है पता ही नहीं चल रहा है की ठोकरे कहां बनी हुई हैI उधर एक डेढ़ फुट पत्थर बांधकर जाली लगा दी गई है। जिससे स्लोप के टूटने का काफी संभावना है। इस बरसात में बांध बनने के बाद जगह-जगह दरारे और कुछ जगह पर टूट कर बह गया है। जिसकी गुणवत्ता की खामियां निकलने पर लोगों को धमकी और उनको उजाड़ दिया जा रहा है फिर भी हम कमियों को लिखेंगे। तटबंध जो बना है वह ग्रामीणों के अनुसार संतोषजनक नहीं है।
भागलपुर के पास चौराहे पर कब्रिस्तान के बगल में कटान लगने की काफी संभावना हो गई है, क्योंकि पानी का दबाव वहां पर ज्यादा पड़ रहा है| वही देवसिया, छित्तूपुर के कुछ हिस्सों में कटान होना शुरू हो गया है। खतरे के निशान 16.5 मीटर को पार कर 16.30 मीटर पर पहुंच गया है। सूत्रों के अनुसार लगभग 30 सेंटीमीटर की बढ़ोतरी बताई जा रही है।
मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। विकास खंड मुहम्मदाबाद गोहना के ग्राम पंचायत तिलसवां स्थित अस्थाई गोवंश…
झज्जर (राष्ट्र की परम्परा)। वीरों की देवभूमि कहे जाने वाले गांव धारौली में 1965 भारत-पाक…
हिरासत में, ट्रेलर चालक पुलिस के कब्जे में सतीश पाण्डेय की रिपोर्ट महराजगंज (राष्ट्र की…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। पुलिस अधीक्षक अभिजित आर. शंकर के निर्देशन में रविवार सुबह जिलेभर…
यूपी 2027: 2024 के झटके से सबक, भाजपा के सामने संगठन, सहयोगी और समीकरण साधने…
लेखक : पंडित सुधीर तिवारी सनातन हिंदू धर्म में आदिशक्ति मां दुर्गा को शक्ति, साहस,…