Categories: Uncategorized

जानलेवा साबित हो सकता है लू, बरतें सतर्कता


देवरिया, (राष्ट्र की परम्परा)।
गर्मी के मौसम में तापमान में अत्यधिक वृद्धि और लू के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए जिलाधिकारी दिव्या मित्तल ने जनपदवासियों से अपील की है कि वे सतर्कता और सावधानी बरतते हुए स्वयं एवं अपने परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा है कि लू एक गंभीर समस्या है, जिससे शरीर का तापमान असामान्य रूप से बढ़ जाता है और यह जानलेवा भी साबित हो सकता है।
उन्होंने कहा कि विशेष रूप से छोटे बच्चों, बुजुर्गों, किसानों और पशुओं की देखभाल इस मौसम में अत्यंत आवश्यक है। दिन के सबसे गर्म समय, विशेषकर पूर्वाह्न 11 बजे से अपराह्न 4 बजे तक बाहर निकलने से बचना चाहिए। यदि आवश्यक हो तो सिर को टोपी, गमछा या रूमाल से ढककर, हल्के रंग के ढीले और सूती कपड़े पहनकर ही बाहर निकलें। शरीर में पानी की कमी न हो, इसके लिए नियमित अंतराल पर पानी, नींबू पानी, छाछ, आम पना जैसे तरल पदार्थों का सेवन करें। अधिक गर्मी होने पर ठंडी, छायादार, हवादार और स्वच्छ जगह पर ठहरना चाहिए। अगर किसी को चक्कर आना, बुखार, उल्टी या कमजोरी जैसे लक्षण महसूस हों तो उसे तत्काल निकटवर्ती स्वास्थ्य केंद्र ले जाकर डॉक्टर से परामर्श कराना चाहिए। उन्होंने कहा कि बच्चों और बुजुर्गों को विशेष देखभाल की आवश्यकता है। उन्हें अनावश्यक रूप से धूप में न निकलने दें और पर्याप्त मात्रा में तरल पदार्थ देते रहें। घर के वातावरण को हवादार और साफ-सुथरा बनाए रखें। पशुओं की सुरक्षा को लेकर भी जिलाधिकारी ने लोगों से अपील की है कि उन्हें छायादार, हवादार और स्वच्छ स्थान पर रखें। पशुओं को हर समय ठंडा और साफ पानी उपलब्ध कराएं। दिन में एक-दो बार ठंडे पानी से नहलाएं या शरीर पर पानी का छिड़काव करें। उन्हें चरागाह में ले जाने का कार्य केवल सुबह या शाम के समय करें। यदि किसी पशु में कमजोरी, सुस्ती या खाने में कमी जैसी कोई समस्या दिखे तो तुरंत पशु चिकित्सक से संपर्क करें। किसानों को सुझाव दिया गया है कि वे खेतों में काम करने के लिए सुबह और शाम के समय का चयन करें। दोपहर में शरीर को पर्याप्त आराम दें। खेतों पर पानी, छाया और ओआरएस का प्रबंध रखें ताकि आवश्यकता पड़ने पर त्वरित राहत दी जा सके। हल्का भोजन करें और नियमित अंतराल पर तरल पदार्थों का सेवन करते रहें। अचानक थकावट या चक्कर आने की स्थिति में तत्काल काम रोककर छाया में विश्राम करें।
जिलाधिकारी ने कहा कि यह मौसम सावधानी बरतने का है। अपनी और दूसरों की सुरक्षा के लिए आवश्यक उपाय अवश्य अपनाएं। धूप में निकलते समय छाता, टोपी या गमछे का प्रयोग करें, तले-भुने और भारी भोजन से परहेज करें तथा यदि किसी में लू के लक्षण दिखाई दें तो बिना देर किए चिकित्सकीय सहायता लें। जिला प्रशासन जनहित में सतर्क है, लेकिन जन सहयोग से ही लू के प्रकोप से प्रभावी ढंग से निपटा जा सकता है।

rkpnews@somnath

Recent Posts

देवरिया में किसान दिवस: योजनाओं की जानकारी और समस्याओं के समाधान पर जोर

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में किसानों की आय बढ़ाने, कृषि योजनाओं की जानकारी गांव…

3 hours ago

प्यार का दर्दनाक अंजाम!मामा-भांजी के रिश्ते में पनपा प्रेम बना मौत की वजह — युवती की मौत, युवक इलाज के बाद पुलिस हिरासत में

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)।जनपद के महराजगंज में प्रेम प्रसंग का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है,…

4 hours ago

किसान दिवस: सहफसली खेती और डिजिटल कृषि योजनाओं पर प्रशासन का फोकस

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले में आयोजित किसान दिवस कार्यक्रम ने कृषि विकास, किसानों की…

4 hours ago

‘एक जनपद-एक व्यंजन’ से पूर्वांचल के स्वाद को मिलेगी नई पहचान

दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में उत्तर प्रदेश शासन द्वारा प्रस्तावित ‘ओडीओसी' अभियान का शुभारंभ गोरखपुर…

5 hours ago

मूलभूत सुविधाओं को लेकर बरहज रेलवे स्टेशन पर कांग्रेस का अनिश्चितकालीन धरना

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। ब्रिटिश काल में बने बरहज रेलवे स्टेशन पर मूलभूत सुविधाओं के…

5 hours ago

भागवत कथा, भजन संध्या और रामलीला ने रचा आध्यात्मिक उत्सव

बनकटाशिव सल्लहपुर देवरिया में श्रीलक्ष्मी नारायण महायज्ञ का भव्य चौथा दिन, श्रद्धा-भक्ति से गूंजा नवनिर्मित…

5 hours ago