चिकित्सक के बिना सुना पड़ा स्वास्थ्य उपकेन्द्र

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) । ब्लाक नवाबगंज के ग्राम पंचायत चनैनी में लगभग दो साल पूर्व बने उप स्वास्थ्य केन्द्र पर लटक रहा ताला स्वास्थ्य सेवा के लिये ग्रामीण हो रहें परेशान जहां स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही के चलते स्वास्थ्य केन्द्र पर अभी तक कोई स्टाफ की तैनाती नहीं कि गई है। स्वास्थ्य भवन में ताला लटक रहा है तथा शीशे खिड़की ,समर सेबुल के पाइप टुटे फ़ूटे पड़े हैं। चिकित्सक की तैनाती के लिये ग्रामीणो ने किया प्रदर्शन नवाबगंज क्षेत्र अन्तर्गत ग्राम पंचायत चनैनी में सरकार द्वारा 31 लाख 71000 हजार रुपए की लागत से बनाया गया उप स्वास्थ्य केन्द्र चिकित्सा के तैनाती बिना सुना पड़ा है। जहां सरकार ने ग्रामीण महिलाओं को स्वास्थ्य लाभ के लिये उप स्वास्थ्य केन्द्र का निर्माण कराया लेकिन अभी तक वहां पर न तो कोई चिकित्सक की तैनाती हुई है न ही कोई अन्य स्वास्थ्य संबंधित कोई भी कर्मचारी मौजूद रहता है,जिस कारण उप स्वास्थ्य केन्द्र निष्प्रयोज्य बना हुआ है और क्षेत्र की महिला-पुरुषों एवं बच्चों को उपचार के लिये इधर-उधर भटकना पड़ रहा है। इसको लेकर ग्रामीण तुफैल अहमद, नूरुल ,रफीक अहमद, उषा देवी , शान्ति देवी , मुहैयादीन, आदि ने प्रदर्शन कर स्वस्थ्य उप केन्द्र को चालू करने और चिकित्सक की तैनाती की मांग किया है। कग्रामीणों का कहना है कि इलाज़ के लिए चर्दा समुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र या चौगोडवा स्वास्थ्य केन्द्र पर जाना पड़ता है जो काफी दुरी होने के कारण से परेशानी उठानी पड़ती है, कभी कभी तो अप्रशिक्षित झोलाछाप के पास उपचार के लिये जाना पड़ता है। इस सम्बन्ध में चर्दा समुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र अधीक्षक रामनारायण वर्मा से बात की गई तो उन्होंने बताया कि अभी कोई चिकित्सक कि नियुक्ति जिले से नहीं की गई है और एक एनम को प्रभार रंजना यादव को सौंपा गया है और उनको अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है जो स्वास्थ्य सम्बन्धित टीकाकरण आदि के लिये वहां पर जाती है।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

PMEGP Scheme Kushinagar: मजदूर से उद्योगपति बने अशोक विश्वकर्मा, 30 लोगों को मिला रोजगार

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम (PMEGP) ने जनपद कुशीनगर के गंगा छपरा,…

3 hours ago

ग्राम पंचायत विकास योजनाओं में गुणवत्ता लाने के लिए डिजिटल तकनीक का करें प्रभावी उपयोग

जिला पंचायत संसाधन केंद्र भिनगा श्रावस्ती में खण्ड स्तरीय प्रशिक्षण सम्पन्न, Q-GPDP एवं डिजिटल पंचायत…

5 hours ago

आईजीआरएस शिकायत पर डीएम पहुंचे मौके पर दो प्रकरणों की जांच की

भाटपाररानी/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी नेबुधवार को भाटपाररानी तहसील अंतर्गत आईजीआरएस के दो प्रकरणों…

1 day ago

लैरोदोनवार के प्राचीन शिव मंदिर परिसर में 73 लाख रुपये की लागत से बनेगी बहुउद्देशीय धर्मशाला, हुआ भूमिपूजन

मऊ (राष्ट्र की परम्परा) जनपद के कोपागंज ब्लॉक स्थित प्राचीन शिव मंदिर लैरोदोनवार के प्रांगण…

1 day ago

दोहरीघाट–मधुबन मार्ग चौड़ीकरण से प्रभावित किसानों के साथ जिलाधिकारी ने की बैठक

शासनादेश के अनुरूप किसानों के हितों की होगी पूरी सुरक्षा,किसी का अहित नहीं होने दिया…

1 day ago