मुख्यमंत्री के शहर में स्वास्थ्य सुविधा नदारद

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। कर्मचारी राज्य बीमा औषधालय गोरखपुर के द्वारा प्राइवेट कर्मचारी का रेफर कर्मचारी राज्य बीमा औषधालय के द्वारा पैनल अस्पतालों में, इलाज हेतु रेफर किया जाता था। परंतु विगत कई माह से इस सुविधा को बंद कर दिया गया है, जिससे गंभीर रूप से पीड़ित मरीजों का इलाज नहीं हो पा रहा है। इन बीमारियों में कैंसर जैसे गंभीर बीमारी से पीड़ित रोगी ज्यादा है। मरीजों को कर्मचारी राज्य औषधालय अस्पताल बनारस भेजा जा रहा है, वहां से पुनः सरकारी संस्थानों में भेजा जाता है परंतु वहां इलाज की सुविधा न होने के कारण मरीज प्राइवेट अस्पतालों में इलाज कराने को मजबूर हैं। किंतु मासिक वेतन कम होने के कारण रोगी प्राइवेट अस्पतालों में इलाज कराने में सक्षम नहीं है, उनकी एक सूत्री मांग है की जैसा पूर्व में रेफर किया जाता था वैसी ही सुविधा पुनः सुचारु रूप से शुरू किया जाय। कई मरीज जो कैंसर से पीड़ित है जिनका बार-बार कीमो होता था वह कई माह से एक बार भी नहीं हुआ है और वे सभी बनारस अस्पताल से इलाज न मिलने के कारण वापस लौटकर इलाज का इंतजार कर रहे हैं। कर्मचारी राज्य बीमा निगम कर्मचारियों से इलाज के पैसे तो हर महीने ले रही है लेकिन इलाज देने में विफल रही है, जिसमे एक बिमित व्यक्ति से बात किया गया तो उसने अपने दर्द को बयां किया। यह सुविधा जहां कर्मचारी राज्य बीमा औषधालय अन्य जिलों में सुचारू से चल रहा है लेकिन मुख्यमंत्री के शहर गोरखपुर में बंद कर दिया गया है। इस संबंध में कर्मचारी राज्य बीमा निगम वाराणसी के सीएमओ हरिकेश यादव से संपर्क करना चाहा तो उनका मोबाइल स्विच ऑफ बता रहा था।

Karan Pandey

Recent Posts

ट्रैफिक व्यवस्था को मिलेगी नई दिशा शहर में खुलेंगे चार नए ट्रैफिक थाने

अवैध पार्किंग और ई-रिक्शा की मनमानी पर लगेगी लगाम निर्धारित रूट पर ही चलेंगे ई-रिक्शा…

12 minutes ago

पुलिस लाइन में रिक्रूट आरक्षियों का शस्त्र प्रशिक्षण में रबर बुलेट व डमी ग्रेनेड थ्रो की करायी गयी परीक्षा

मऊ (राष्ट्र की परम्परा) पुलिस अधीक्षक इलामारन के नेतृत्व में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने…

18 minutes ago

AI समिट विवाद: यूथ कांग्रेस के प्रदर्शन पर सीएम योगी का तीखा हमला

नई दिल्ली स्थित Bharat Mandapam में आयोजित AI समिट के दौरान इंडियन यूथ कांग्रेस के…

1 hour ago

मऊ में विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण-2026: 22 फरवरी को विशेष अभियान दिवस

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जनपद मऊ में विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण-2026…

1 hour ago

देवरिया में ‘जिला सैनिक बंधु’ बैठक 27 फरवरी को, समस्याओं का होगा समाधान

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। पूर्व सैनिकों, वीर नारियों और उनके आश्रितों की समस्याओं के समाधान…

1 hour ago

मऊ: कोपागंज साइबर टीम की कार्रवाई: ₹24,416 की ठगी राशि वापस

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। साइबर फ्रॉड पर प्रभावी कार्रवाई करते हुए कोपागंज थाने की साइबर…

2 hours ago