प्रधान शिक्षकों एवं प्रधानाध्यापकों का हो जल्द पदस्थापन

इनके मूल वेतन में हो बढ़ोतरी
परिवर्तनकारी शिक्षक महासंघ ने की माँग

पटना/बिहार(राष्ट्र की परम्परा)
परिवर्तनकारी शिक्षक महासंघ के प्रदेश संयोजक प्रणय कुमार, प्रदेश कार्यकारी संयोजक नवनीत कुमार एवं प्रदेश संगठन महामंत्री शिशिर कुमार पांडेय ने संयुक्त रूप से प्रेस विज्ञप्ति जारी कर सरकार से मांग किया है कि, प्रधान शिक्षकों की जल्द पदस्थापना की जाय।
महासंघ के नेताओं ने कहा कि बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा चयनित प्रधान शिक्षकों ने हुई प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। ये वहीं नियोजित शिक्षक हैं जो बरसों से सरकार की उपेक्षापूर्ण नीतियों का खामियाजा भोग रहे थे। उन्होंने बताया की बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित कठिन परीक्षा को पास कर यह नियोजित शिक्षक जो प्रधान शिक्षक बनने वाले हैं। ये पूरी निष्ठा, लगन और ईमानदारी से अपने कार्यों को करेंगे। इनकी पदस्थापना में विलंब को लेकर चयनित प्रधान शिक्षकों में निराशा एवं असंतोष का भाव व्याप्त हो रहा है। जब तक इनकी पदस्थापना नहीं होती है तब तक यह राज्यकर्मी नहीं बनेंगे। ऐसी स्थिति में यह आवश्यक है कि शीघ्र उनकी पदस्थापना हो।
प्रदेश मीडिया प्रभारी मृत्युंजय ठाकुर ने प्रधान शिक्षक और प्रधानाध्यापक के मूल वेतन में वृद्धि की मांग भी सरकार से की है। इस बाबत उन्होंने सरकार से मांग किया कि प्रधान शिक्षक का निर्धारित वेतन कई सहायक शिक्षकों के वेतन से कम हो रहा है। ऐसी स्थिति में आवश्यक है कि, उनके मूल वेतन में वृद्धि हो ताकि ये संतुष्टि से अपनी सेवा दे सकें।

rkpnews@desk

Recent Posts

“युवाओं के सपनों को मिला संबल: आरसेटी देवरिया में राज्य निदेशक का औचक निरीक्षण, स्वरोजगार को लेकर दिए महत्वपूर्ण निर्देश”

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)।Central Bank of India द्वारा संचालित स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी), पुरुषोत्तमपुर देवरिया…

11 minutes ago

आत्मनिर्भर भारत की सोच को मजबूत करती एक दिवसीय कार्यशाला

छिंदवाड़ा/मध्यप्रदेश (राष्ट्र की परम्परा)। छिंदवाड़ा जिले के शासकीय महाविद्यालय बिछुआ में उद्यमिता और आत्मनिर्भरता को…

18 minutes ago

तमसा तट पर मऊ महादेव घाट का होगा भव्य उद्घाटन

मऊ(राष्ट्र की परम्परा)उत्तर प्रदेश सरकार के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए के शर्मा मऊ…

29 minutes ago

शिक्षा से वंचित बच्चों के लिए उम्मीद की किरण बना जागरूकता अभियान

संतकबीरनगर (राष्ट्र की परम्परा)। निःशुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकार अधिनियम के अंतर्गत अलाभित…

34 minutes ago

“महात्मा बुद्ध एवं गुरु गोरखनाथ का जीवन दर्शन” पुस्तक का विमोचन

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के महायोगी गुरु श्रीगोरखनाथ शोधपीठ द्वारा प्रकाशित…

41 minutes ago

ई-रिक्शा और ऑटो चालकों पर कसा शिकंजा, 114 ई-चालान

देवरिया यातायात पुलिस चेकिंग अभियान: 114 वाहनों पर कार्रवाई, 12 वाहन सीज, नियम तोड़ने वालों…

46 minutes ago