सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)। बुधवार आधी रात को उपनगर स्थित ओवरब्रिज पर एक ट्रक और बोलेरो की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में बोलेरो का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, हालांकि गनीमत रही कि वाहन में सवार चार लोग समय रहते बाहर कूदकर अपनी जान बचाने में सफल रहे। दुर्घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
जानकारी के अनुसार, भाटपार थाना क्षेत्र निवासी चार लोग बुधवार देर रात बोलेरो से देवरिया से अपने घर लौट रहे थे। जैसे ही उनकी गाड़ी सोहनाग मोड़ से आगे ओवरब्रिज के बीच पहुंची, तभी हरैया की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक से उनकी बोलेरो की सीधी टक्कर हो गई।
हादसे के तुरंत बाद बोलेरो सवार एक व्यक्ति ने इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर चालक समेत कोतवाली ले आई। देर रात दो बजे तक बोलेरो सवार लोग किसी अन्य वाहन की व्यवस्था होने तक मौके पर इंतजार करते रहे।
स्थानीय लोगों का कहना है कि ओवरब्रिज पर आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं, लेकिन ट्रैफिक नियंत्रण और सड़क सुरक्षा के पर्याप्त इंतज़ाम नहीं किए जा रहे हैं।
भारत में शिक्षा की दुनिया आज आंकड़ों, प्रतिशतों और रैंकिंग की चकाचौंध में उलझती जा…
बलिया (राष्ट्र की परम्परा) जनपद के सिकंदरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम किशोर चेतन की प्रतिभाशाली…
मऊ(राष्ट्र की परम्परा)जिले के थाना सरायलखंसी क्षेत्र के रणवीरपुर गांव में गुरुवार सुबह उस समय…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। भिटौली थाना क्षेत्र में बुधवार की रात एक दर्दनाक सड़क हादसे…
गोरखपुर के नगरीय क्षेत्र में भी मॉडल यूएचएसएनडी सत्र पर स्वास्थ्य विभाग का जोर गोरखपुर(राष्ट्र…
सरकार के 40 करोड़ रुपये की बचत अभियोजन- निदेशक ललित मुद्दल गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)उत्तर प्रदेश…