बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के नवरतनपूर चट्टी के समीप मंगलवार के दिन शाम4 बजे पिक अप व बाइक के आमने सामने टक्कर में तीन लोग घायल हो गये।स्थानीय लोगो द्वारा एम्बुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकन्दरपुर लाया गया जहाँ गंभीर स्थिति देखते हुवे प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। खटंगी गांव गांव निवासी तीन लोग सिकन्दरपुर शादी का बाजार करने के लिए आये थे बाजार करने के बाद गांव वापस जा रहे थे कि सामने से आरही पिक अप में टक्कर हो गयी जिसमे कीनू राजभर पुत्र स्व0 बीजाधर राजभर उम्र 22 वर्ष , संजय राजभर पुत्र राजेश राजभर उम्र 25 वर्ष व कमलेश राजभर पुत्र स्व0 रबीन्द्र राजभर घायल हो गए ।लोगो ने बताया कि संजय की 17 मई को शादी थी जिसका बाया हाथ व पैर टूट गया है वही कमलेश की गर्दन टूट गयी है कीनू के सर में गम्भीर चोट है। टक्कर इतना जोरदार हुई कि बाइक के परखचे उड़ गये वही पिकअप का ड्राइबर मौके से गाड़ी छोड़कर फरार हो गया।
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। समाजसेवा के क्षेत्र में सक्रिय तविन फाउंडेशन (नई दिल्ली) की आनंद…
लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)उत्तर प्रदेश में कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य…
नारी शक्ति का उभार: हेड कांस्टेबल रेवती की बहादुरी और महिला आरक्षण की ऐतिहासिक पहल…
बगहा में दिल दहला देने वाली वारदात, अधेड़ की हत्या कर शव के दो टुकड़े…
विद्यालयों में फीस पारदर्शिता को लेकर सख्त निर्देश, त्रिसदस्यीय समिति करेगी जांच महराजगंज (राष्ट्र की…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के नगर पंचायत मगहर में गुरुवार दोपहर शासन…