तेज रफ्तार और लापरवाही ने एक बार फिर परिवार की खुशियां छीन ली
युवक की मौके पर दर्दनाक मौत,साथी गंभीर रूप से घायल
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। भिटौली थाना क्षेत्र में बुधवार को हुए सड़क हादसे ने पूरे इलाके को दहला दिया।
परतावल-पुरैना संपर्क मार्ग पर पिपरा खादर के पास एक मोटरसाईकिल और पिकअप की जबरदस्त टक्कर में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
जगदीशपुर निवासी आकिर अली 21 वर्ष और गोलू 17वर्ष मोटरसाईकिल से किसी जरूरी कार्य से परतावल जा रहे थे। जैसे ही दोनों पिपरा खादर के समीप पुरैना-परतावल संपर्क मार्ग मोड़ पर पहुंचे,तभी परतावल की ओर से तेज रफ्तार में आ रही एक पिकअप गाड़ी ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि आकिर अली की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि गोलू गंभीर रूप से घायल हो गया।
घटना की जानकारी मिलते ही भिटौली पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायल गोलू को सरकारी अस्पताल भेजा गया। वहीं मृतक आकिर अली के शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर पुलिस कानूनी कार्रवाई में जुटी हुई है। मृतक आकिर अली हैदराबाद में रहकर परिवार की आजीविका में सहयोग करता था। हादसे की सूचना मिलते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।
इस संबंध में थानाध्यक्ष मदन मोहन मिश्रा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तहरीर मिलने पर नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जायेगी।
आजमगढ़ (राष्ट्र की परम्परा)। तहबरपुर थाना क्षेत्र के मुस्तफाबाद गांव में सोमवार को एक दर्दनाक…
मॉर्निंग वॉकर्स और बुजुर्गों से किया संवाद, बालिकाओं को हेल्पलाइन नंबरों की दी जानकारी देवरिया…
लोकसभा चुनाव की सफलता के बाद विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटे अखिलेश यादव, भीड़…
फोटो goo कुंभकर्ण वध और इंद्रजीत यज्ञ विध्वंस की लीला ने दर्शकों को किया भावविभोर,…
दशहरा पर पहनें ट्रेंडी इंडो-वेस्टर्न श्रग सेट्स, सादगी में दिखेंगी सबसे खूबसूरत प्रस्तुति: चन्द्र प्रभा…
4 महीने से बंद पड़ा गीजर चालू करने से पहले जरूर करें ये 5 काम,…