सिकंदरपुर-नगरा मार्ग पर बोलोरो और बाइक की आमने-सामने टक्कर, दो गंभीर घायल

हादसे के बाद चालक वाहन छोड़कर फरार, घायलों को जिला अस्पताल रेफर

बलिया (राष्ट्र की परम्परा) सिकंदरपुर-नगरा मार्ग पर शनिवार को तेज रफ्तार बोलोरो और बाइक की आमने-सामने हुई टक्कर में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि एक अन्य को मामूली चोटें आईं। दुर्घटना के बाद बोलोरो चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

जानकारी के अनुसार, सरनी गांव निवासी राहुल खरवार (45), राहुल सिंह (42) और चंदू (35) एक बाइक से सिकंदरपुर से अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान रामपुर कटाराई के सामने पहुंचते ही उनकी बाइक की सामने से आ रही तेज रफ्तार बोलोरो से जोरदार टक्कर हो गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए घायलों को एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदरपुर पहुंचाया।

चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद राहुल खरवार और राहुल सिंह की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहीं चंदू को मामूली चोटें आई हैं।

घटना के बाद क्षेत्र में तेज रफ्तार वाहनों को लेकर लोगों में चिंता बढ़ गई है। स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से यातायात नियमों का सख्ती से पालन कराने और सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण के लिए आवश्यक कदम उठाने की मांग की है।

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और फरार वाहन चालक की तलाश की जा रही है।

Karan Pandey

Recent Posts

ट्रेनों में चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार

देवरिया: रेलवे स्टेशन और ट्रेनों में चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी का मोबाइल…

18 hours ago

निजी सेंटरों के भरोसे राष्ट्रीय परीक्षाएं, पुराने वादों पर फिर उठे सवाल

NTA के गठन के 9 साल बाद भी निजी परीक्षा केंद्रों पर निर्भर व्यवस्था, कैबिनेट…

1 day ago

बीबीएयू में गूंजा नशामुक्त भारत का संकल्प, छात्रों ने ली शपथ

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्रव्यापी…

2 days ago

नशा मुक्त भारत के संकल्प के साथ जिले के शिक्षण संस्थानों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। भारत सरकार और उत्तर प्रदेश शासन के उच्च शिक्षा…

2 days ago

दो वर्षों से बिजली को तरस रही पोखरभीडा चौहान टोले की जनता-विजय रावत

भलुअनी(राष्ट्र की परम्परा)l बरहज विधानसभा के भलुअनी ब्लॉक के पोखरभीडा गाँव में चौहान टोले पर…

2 days ago

नशामुक्त युवा ही सशक्त समाज और विकसित भारत की मजबूत नींव: सिंहपाल सिंह

नशामुक्त भारत के लिए युवाओं से जुड़े प्रधानमंत्री, महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय में सुना गया वर्चुअल…

2 days ago