आमने-सामने की टक्कर में हेड कांस्टेबल की मौत, दो युवक घायल

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के राम जानकी मार्ग पर स्थित टांडा गांव के पास गुरुवार सुबह दो बाइकों की आमने-सामने हुई भीषण टक्कर में एक हेड कांस्टेबल की मौत हो गई, जबकि दूसरी बाइक पर सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस विभाग और परिजनों में शोक का माहौल बन गया।
मृतक की पहचान धनघटा थाना क्षेत्र के ग्राम गाई बसंतपुर निवासी जनार्दन यादव (45) पुत्र रामवृक्ष यादव के रूप में हुई है। वह सिद्धार्थनगर जनपद के हैडिलीया थाने में हेड कांस्टेबल के पद पर तैनात थे। उनका परिवार फिलहाल गोरखपुर में रह रहा है।
मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार सुबह उन्हें बस्ती जनपद के कुदरहा ब्लॉक स्थित परेवा गांव में अपनी बहन के ससुर के निधन की जानकारी मिली थी। इसके बाद वह अपनी बाइक से बहन के घर शोक संवेदना व्यक्त करने के लिए निकल पड़े थे।
इसी दौरान टांडा गांव के पास सामने से तेज गति से आ रही दूसरी बाइक से उनकी जोरदार भिड़ंत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दूसरी बाइक पर सवार युवक तेज रफ्तार में थे और लापरवाही से वाहन चला रहे थे। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों बाइकों के परखच्चे उड़ गए। हादसे में मैली गांव निवासी आजाद (20) और मिथुन गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि जनार्दन यादव ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
घटना के बाद आसपास के लोगों ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हैंसर बाजार पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने जनार्दन यादव को मृत घोषित कर दिया। दुर्घटना की खबर मिलते ही पत्नी शोभा यादव, बेटी श्रेया (18) और बेटा सौरभ (20) सहित परिवार के अन्य सदस्य शोक में डूब गए। पूरे गांव में मातम का माहौल है।

rkpnews@somnath

Recent Posts

कोचिंग के लिए निकला छात्र लापता, परिजन परेशान

बलिया(राष्ट्र की परम्परा)जनपद के उभांव थाना क्षेत्र से एक छात्र के लापता होने का मामला…

26 minutes ago

गैंगस्टर एक्ट में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, उभांव पुलिस को मिली सफलता

बलिया (राष्ट्र की परम्परा) जनपद के थाना उभांव पुलिस को गैंगस्टर एक्ट के तहत वांछित…

29 minutes ago

ई-लॉटरी से होगा कृषि यंत्रों के लिए किसानों का चयन

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। वित्तीय वर्ष 2025-26 में कृषि यंत्रीकरण को बढ़ावा देने…

2 hours ago

तेज रफ्तार का कहर: कार-बुलेट की भीषण टक्कर, दो युवक गंभीर

टक्कर के बाद कार नहर में गिरी, जेसीबी से निकाली गई तथा घायलों को गोरखपुर…

2 hours ago

अजित पवार विमान हादसा: सीआईडी ने तेज की जांच, वीएसआर वेंचर्स के अधिकारियों से पूछताछ

महाराष्ट्र (राष्ट्र की परम्परा)| महाराष्ट्र अपराध शाखा (सीआईडी) ने गुरुवार को वीएसआर वेंचर्स के वरिष्ठ…

2 hours ago

राज्यसभा टिकटों से कांग्रेस में सियासी घमासान, कई राज्यों में बढ़ा असंतोष

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क )। राज्यसभा चुनाव के लिए कांग्रेस द्वारा उम्मीदवारों की…

3 hours ago