सैनिकों में शक्ति संचार व देश रक्षा के लिए किया हवन पूजन

जैतीपुर/शाहजहांपुर(राष्ट्र की परम्परा)। जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान में तनातनी चल रही है। भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर को अंजाम देकर पाकिस्तान में आतंकवादियों के कई अड्डों को ध्वस्त कर दिया।वहीं पाकिस्तान भी लगातार सीज़ फायर का उल्लंघन कर रहा है। हमारे देश के सैनिकों की जान दाव पर लगी हुई है।इसी को लेकर कस्बे के समाज सेवी पूरन लाल मिश्रा ने, अखिल विश्व गायत्री परिवार के तत्वाधान में सैनिकों का मनोबल बढ़ाने उनमें शक्ति संचार व रक्षा के लिए परिवार सहित हवन पूजन किया।ईश्वर से प्रार्थना की, कहा देश की सीमाओं पर डटे सैनिकों में ऊर्जा का संचार हो,उनमें शौर्य,पराक्रम आत्मबल आए।सैनिक अपने उद्देश्य से पीछे न हटे।सभी बाधाओं से डटकर मुकाबला करें,इसी को लेकर हवन पूजन किया।हवन उपरांत प्रसाद वितरण किया गया।

Karan Pandey

Recent Posts

सुल्तानपुर में पत्नी और प्रेमी पर पति की हत्या का आरोप, पुलिस जांच में जुटी

सुल्तानपुर/उत्तर प्रदेश (राष्ट्र की परम्परा)। लंभुआ कोतवाली थाना क्षेत्र के मदनपुर पनियार गांव में सोमवार…

20 minutes ago

Social Democratic Party of Germany ने बच्चों के लिए सोशल मीडिया पर रोक की उठाई मांग

जर्मनी में बच्चों पर सोशल मीडिया के प्रभाव को लेकर बहस तेज हो गई है।…

26 minutes ago

Supreme Court of India की सख्त टिप्पणी, नफरत भड़काने वाले बयानों पर याचिका संशोधित करने के निर्देश

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। मंगलवार (17 फरवरी, 2026) को Supreme Court ने उच्च संवैधानिक…

34 minutes ago

कड़ी निगरानी में शुरू हुईं CBSE की बोर्ड परीक्षाएं

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। CBSE परीक्षा 2026 मंगलवार से जिले में शुरू हो…

42 minutes ago

औरैया: त्योहारों से पहले प्रशासन अलर्ट, संवेदनशील क्षेत्रों में बढ़ेगी निगरानी

औरैया (राष्ट्र की परम्परा)। आगामी धार्मिक और सांस्कृतिक पर्वों को शांतिपूर्ण व सौहार्दपूर्ण वातावरण में…

46 minutes ago

मऊ: राजस्व वसूली में ढिलाई पर प्रशासन सख्त, बकायेदारों की संपत्ति कुर्क करने के निर्देश

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद प्रशासन ने वित्तीय अनुशासन और राजस्व संग्रहण को मजबूत करने…

53 minutes ago