Categories: लेख

क्या आपने चखी है तोरई की तीखी चटनी? पढ़िए आसान रेसिपी

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। सब्जी-रोटी हो या गरमागरम पराठे—अगर साथ में चटनी मिल जाए तो स्वाद दोगुना हो जाता है। आमतौर पर घरों में धनिया, टमाटर और हरी मिर्च की चटनी जल्दी-जल्दी बना ली जाती है। लेकिन कभी-कभी मन करता है कि कुछ अलग स्वाद वाली चटनी खाई जाए। ऐसे में क्यों न आप तोरई की चटनी ट्राई करें? जी हां, वही तोरई जिसे देखकर अक्सर बच्चे ही नहीं, बड़े भी नाक-भौं चढ़ा देते हैं। लेकिन यकीन मानिए, तोरई की चटनी का स्वाद इतना लाजवाब होता है कि इसे खाने वाले पहचान ही नहीं पाएंगे कि यह तोरई से बनी है। सबसे खास बात यह है कि इसे बनाने में ज्यादा समय और सामग्री की जरूरत भी नहीं होती।

तोरई की चटनी बनाने की विधि

  1. सबसे पहले तोरई को अच्छे से धोकर बीच से दो टुकड़ों में काट लें।
  2. अब इन टुकड़ों पर तेल लगाकर छोटे-छोटे छेद करें और उनमें छिली हुई लहसुन की कलियां डाल दें।
  3. लो फ्लेम पर गैस पर रखकर तोरई को अच्छे से भून लें।
  4. भूनने के बाद इसका छिलका पानी में डालकर आसानी से उतार लें।
  5. अब छिली हुई तोरई को सिलबट्टे या ग्राइंडर पर डालें। इसमें अदरक, हींग, हरी-लाल मिर्च और लहसुन डालकर पीस लें।
  6. पिस जाने के बाद प्लेट में निकालें और स्वादानुसार नमक मिलाएं।

आपकी स्वादिष्ट तोरई की चटनी तैयार है। इसे आप पूरी, पराठा या पकौड़े के साथ परोस सकती हैं।

इन बातों का रखें ध्यान

बहुत पतली तोरई की बजाय ताजी और मोटी तोरई का ही इस्तेमाल करें।

तोरई को भूनते समय बीच-बीच में पलटते रहें ताकि यह अच्छे से पक जाए।

Karan Pandey

Recent Posts

उत्तर मध्य जोन युवा महोत्सव में भाग लेने अंबाला रवाना हुई गोरखपुर विश्वविद्यालय की टीम

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की सांस्कृतिक परंपरा और रचनात्मक उत्कृष्टता को…

14 minutes ago

निधन: विज्ञान, साहित्य, राजनीति और सिनेमा के अमर नाम

2 फ़रवरी को हुए ऐतिहासिक निधन: विज्ञान, साहित्य, राजनीति और सिनेमा के अमर नाम प्रस्तावनाइतिहास…

5 hours ago

इतिहास के पन्नों में 2 फ़रवरी: जन्मे वे लोग जिन्होंने रचा नया युग

🔶 2 फ़रवरी को जन्मे महान व्यक्तित्व: इतिहास, योगदान और विरासत(महत्वपूर्ण इतिहास जन्म – विशेष…

6 hours ago

भारत और दुनिया की यादगार तारीख

✨ प्रस्तावना2 फरवरी का इतिहास विश्व और भारत दोनों के लिए बेहद महत्वपूर्ण रहा है।…

6 hours ago

अंक ज्योतिष के अनुसार जानें करियर, धन, प्रेम और भविष्य

🔱 आज का मूलांक राशिफल: अंक ज्योतिष के अनुसार जानें करियर, धन, प्रेम और भविष्य…

7 hours ago

राशिफल : मेष से मीन तक जानें आपका दिन कैसा रहेगा

वैदिक ज्योतिष पर आधारित है, जिसमें ग्रह-नक्षत्रों की चाल के अनुसार मेष से लेकर मीन…

7 hours ago