राम कथा से पूर्व किया हवन यज्ञ

बड़हलगंज( राष्ट्र की परम्परा)
अयोध्या में राम लला के प्राण प्रतिष्ठा व बड़हलगंज के सरयू तट पर बागेश्वर वाले बाबा अर्थात आचार्य धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के श्रीमुख से होने वाली रामकथा के सकुशल संपन्न कराने को लेकर चेयरमैन प्रतिनिधि महेश उमर ने अपने समर्थकों के साथ हवन यज्ञ किया।
सोमवार को ऐतिहासिक चरण पादुका कुटी स्थित शिव मंदिर में विधिवत हवन यज्ञ करते हुए चेयरमैन प्रतिनिधि महेश उमर ने बताया कि देशभर में इस समय राम लहर चल रही है, हर कोई राम लला की प्राण प्रतिष्ठा को आनंदित व प्रफुल्लित है, ऐसे में हम लोग अपने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर विभिन्न मंदिरों में साफ सफाई व पूजन अर्चन कर रहें हैं। इसी क्रम में सोमवार को हम लोग अयोध्या धाम में होने वाले राम लला के प्राण प्रतिष्ठा व बड़हलगंज सरयू तट पर होने वाले बागेश्वर वाले बाबा अर्थात आचार्य धीरेंद्र शास्त्री की रामकथा कार्यक्रम को सकुशल संपन्न कराने के लिए हवन यज्ञ कर रहें हैं। इस दौरान भाजपा नेता राजीव पांडेय, यज्ञाचार्य पुरुषोत्तम जायसवाल, सभासद वीरेंद्र गुप्ता, दीपक शर्मा, गंगा तिवारी, सुरेश मिश्रा, पवन यादव, अजय वर्मा, पप्पू शर्मा, दिलीप निगम, दुर्गेश शर्मा, शिवम गुप्ता एडवोकेट, नीरज पाल, कृष्णा गुप्ता, बृजेश उमर सहित अन्य लोग मौजूद रहें।

rkpnews@desk

Recent Posts

सुबह-सुबह दिखने वाली सफेद चादर से रहें सावधान!

कोहरा, धुंध या स्मॉग? जानिए कौन आपकी सेहत और फेफड़ों के लिए है सबसे खतरनाक…

2 hours ago

शारदीय नवरात्रि 2026: कन्या पूजन पर अपनी लाडली को सजाएं इन 4 खूबसूरत ट्रेडिशनल ड्रेस में, दिखेगी सबसे प्यारी

फोटो goo फैशन एवं ब्यूटी | चन्द्र प्रभा पाण्डेय फोटो goo शारदीय नवरात्रि में कन्या…

2 hours ago

यूपी के किसानों की बल्ले-बल्ले! खेती के लिए मिलेगा 6 लाख तक लोन, ब्याज सिर्फ 6%, ऐसे करें आवेदन

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। खेती की लागत लगातार बढ़ रही है। सिंचाई, कृषि यंत्रों…

2 hours ago

बड़ी मां की हत्या के आरोप में भतीजा गिरफ्तार

लार (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया जिले के लार थाना क्षेत्र के नेमा गांव में महिला…

3 hours ago

16 अक्टूबर की ऐतिहासिक घटनाएं: विश्व खाद्य दिवस से लेकर महान हस्तियों की पुण्यतिथि तक

16 अक्टूबर का इतिहास: जानिए आज की महत्त्वपूर्ण घटनाएं, प्रसिद्ध व्यक्तियों के जन्म और पुण्यतिथि…

3 hours ago