हाथरस/उत्तर प्रदेश (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। सादाबाद थाना क्षेत्र के गढ़ी राधे गांव में ट्यूबवेल पर नहाते समय करंट लगने से दो सगे भाइयों की मौत हो गई। यह हादसा शनिवार शाम करीब साढ़े सात बजे हुआ। पुलिस के अनुसार, मृतकों की पहचान योगेश (38) और उसके बड़े भाई हीरेश (45) के रूप में हुई है। घटना उस समय हुई जब दोनों अपने खेत में ट्यूबवेल पर नहा रहे थे। नहाने के बाद योगेश बिजली के तार के संपर्क में आ गया। उसे संकट में देखकर हीरेश मदद के लिए दौड़ा, लेकिन वह भी करंट की चपेट में आ गया। दोनों अचेत होकर गिर पड़े। ग्रामीणों ने तुरंत उन्हें सादाबाद के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) अमित पाठक ने बताया।
भारत-अमेरिका समेत दुनिया भर में यूट्यूब ठप, लाखों यूज़र्स प्रभावितदुनिया के सबसे बड़े वीडियो स्ट्रीमिंग…
शादी-ब्याह, जुलूस और सामाजिक आयोजनों में तेज डीजे अब “ट्रेंड” बन चुका है। देर रात…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार ने कलेक्ट्रेट कक्ष में होमगार्ड कंपनी…
कुशीनगर में विश्वकर्मा कारीगरों को मिला बड़ा अवसर, प्रशिक्षण व ऋण सुविधाओं से आत्मनिर्भरता की…
🕯️ 18 फरवरी का इतिहास: आज के दिन हुए प्रमुख निधन ✍️ 18 फरवरी का…
🔮 बुधवार को बदलेगी ग्रहों की चाल, जानिए मेष से मीन तक सभी 12 राशियों…