कांग्रेसियों ने कैंडल जलाकर मृतकों को दी विनम्र श्रद्धांजलि
सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)। हाथरस जिले के फुलरई गांव में सत्संग के दौरान मचे भगदड़ में मरे श्रद्धालुओं को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करने व घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करने के लिए कांग्रेस जनों ने ब्लॉक कार्यालय पर बैठक कर मोमबत्ती जलाकर मृतकों को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित किया। इस दौरान सम्बोधित करते हुए जिला उपाध्यक्ष दीनदयाल प्रसाद ने कहा कि इस तरह की घटना चिंताजनक है, मृतकों के परिजनों को न्याय दिलाने की जरूरत है। जिला महासचिव डॉ धर्मेन्द्र पाण्डेय ने कहा कि यह हादसा प्रशासनिक अधिकारियों के लापरवाही के कारण हुआ जिसमें असमय करीब 121 श्रद्धालुओं को अपनी जान से हाथ धोना पड़ा। इसमें जो भी दोषी हों उन्हें कठोर सजा दिया जाय। ब्लॉक अध्यक्ष मार्कण्डेय मिश्र ने कहा कि कांग्रेस के एक एक कार्यकर्ता की संवेदना मृतक के परिजनों के साथ है। प्रत्येक पीड़ित परिवार को 50 लाख रुपये व एक परिजन को सरकारी नौकरी दी जाय।
युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष गोविंद मिश्र ने कहा कि कार्यक्रम की अनुमति देने के समय अगर ध्यान दिया गया होता तो यह दुर्घटना नही होता। मौके पर पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था नही की गई थी। शोक व्यक्त करने वालों में जिला महासचिव लालसाहब यादव, अभिनीत उपाध्याय,सत्यम पाण्डेय, चुन्नु श्रीवास्तव,उदयनारायण तिवारी, सुरेंद्र यादव, कार्तिकेय तिवारी,विशाल कुमार, बदरे आलम,मनोज पाण्डेय आदि प्रमुख रूप से शामिल रहे।
मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। साइबर फ्रॉड पर प्रभावी कार्रवाई करते हुए कोपागंज थाने की साइबर…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। पूर्व सैनिकों और शहीद परिवारों के लिए स्वरोजगार का सुनहरा अवसर…
परसा मलिक पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 48.686 किलो चरस के साथ तस्कर गिरफ्तार, भारत-नेपाल सीमा…
बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश के Bahraich में शुक्रवार सुबह दर्दनाक सड़क हादसा हो…
अमेरिकी राजनीति में एक बार फिर एलियन्स और UFO को लेकर बहस छिड़ गई है।…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। पूर्वांचल के उद्यमियों के लिए बड़ी पहल करते हुए जागृति उद्यम…