डीएम संग सैनिक बंधु की बैठक सम्पन्न

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में जिला सैनिक बन्धु की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुई।
बैठक में जनपद के सभी भूतपूर्व सैनिकों, उनकी विधवाओं तथा आश्रितों की समस्याओं को अपर जिलाधिकारी द्वारा सुना गया और तत्काल दूरभाष द्वारा त्वरित निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया। इस अवसर पर भूतपूर्व सैनिकों द्वारा फसल बीमा, भूमि विवाद, राजस्व, भूमि आवंटन, एवं अवैध अतिक्रमण आदि के मामलों को जिला सैनिक कल्याण अधिकारी द्वारा बैठक में रखा गया।
जिलाधिकारी ने बैठक के अंत मे पूर्व सैनिकों को संबोधित करते हुए कहा कि सैनिकों का देश और समाज के लिए योगदान अमूल्य है। उनकी समस्याओं का निराकरण जिला प्रशासन की शीर्ष प्राथमिकताओं में शामिल है। इसलिए पूर्व सैनिकों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए पूर्व सैनिक कभी भी मेरे समक्ष अपनी समस्याओं को रख सकते हैं। निश्चित रूप से उनके नियमानुसार समाधान के लिए प्रशासन द्वारा प्रभावी कार्यवाही की जाएगी।
जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी ने धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि सैनिकों की समस्याओं के निदान हेतु जिला प्रशासन का पूर्ण सहयोग प्राप्त होता है और इसके लिए पूर्व सैनिक जिला प्रशासन और जिलाधिकारी के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हैं।
इस दौरान जिला सैनिक कल्याण व पुनर्वास अधिकारी कर्नल (रि.) धीरेंद्र राय सहित भूतपूर्व सैनिक व उनके आश्रित उपस्थित रहें।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

रिश्तों में धोखा और हत्या की खौफनाक साजिश: मेरठ कोर्ट का बड़ा फैसला, पत्नी-प्रेमी को फांसी

मेरठ में रिश्तों का खौफनाक अंत! पत्नी और प्रेमी को फांसी की सजा, पति की…

23 minutes ago

दिव्यांगजनों को दुकान के लिए मिलेगा 20 हजार रुपये तक का सहयोग

दुकान निर्माण और संचालन के लिए ऋण व अनुदान की सुविधा, ऑनलाइन करना होगा आवेदन…

37 minutes ago

न्यायिक अधिकारी जागृति के निधन से सदमे में अधिवक्ता समुदाय, साथियों ने नम आंखों से दी श्रद्धांजलि

फाइल फोटो जागृति जी न्यायिक अधिकारी देवरिया की न्यायिक अधिकारी जागृति का निधन: एम्स गोरखपुर…

40 minutes ago

शिवा घाट पर चला स्वच्छता अभियान, किया पौधरोपण

सेवरही में नदी और घाटों की सफाई कर दिलाई गई स्वच्छता की शपथ कुशीनगर (राष्ट्र…

49 minutes ago

नवोदय प्रवेश परीक्षा 2027 की तैयारी को लेकर टीचर्स ऑफ बिहार की विशेष पहल

परीक्षा पैटर्न और सिलेबस की जानकारी 50 हजार से अधिक लोगों तक पहुंचने का दावा…

54 minutes ago

चार छात्राओं ने निभाई एक दिन की डीएम की भूमिका, समझीं जनसुनवाई की बारीकियां

मिशन शक्ति फेज-6 के तहत बालिकाओं को मिला प्रशासनिक कार्यप्रणाली समझने का अवसर देवरिया (राष्ट्र…

1 hour ago