दो लग्जरी गाड़ी सहित पचास करोड़ की चरस बरामद ,तीन गिरफ्तार

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)।पुलिस अधीक्षक महराजगंज डॉ कौस्तुभ के कुशल निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक महराजगंज आतिश कुमार सिंह और क्षेत्राधिकारी फरेन्दा अनुज कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष कोल्हुई दिनेश कुमार मय हमराही के साथ अवैध मादक पदार्थ की तस्करी की रोकथाम हेतु थानाक्षेत्र मे मौजूद थे कि मुखबीर द्वारा सूचना मिली कि कोल्हुई चौराहे से कुछ लोग अवैध मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले गोरखपुर की तरफ जाने वाले हैं। मुखबीर की सूचना व निशानदेही पर तस्करी मे युक्त वाहन को रोका गया। जिसमे तलाशी के दौरान तीन अभियुक्तो को पुलिस हिरासत मे लिया गया तथा वाहन मे अभियुक्त अर्जुन सिंह पुत्र प्रेम बहादुर सिंह निवासी अंधियारी बाग सुरज कुण्ड थाना तिवारीपुर जनपद गोरखपुर के कब्जे से वाहन संख्या यूपी 16 ए एस 9015 डस्टर से कुल 32.5 किलोग्राम चरस बरामद किया गया तथा अभियुक्त चन्द्रेश्वर पुत्र लाल बाबू साह निवासी मदनापुर थाना मदनापुर जनपद शांहजहाँपुर तथा सोनु गुप्ता उर्फ रजत पुत्र रमेश प्रसाद निवासी हसनगंज गीता प्रेस थाना राजघाट जनपद गोरखपुर के कब्जे से वाहन संख्या यूपी 32एच क्यू 3599 मारूती सुजुकी सियाज से कुल 56 किलोग्राम चरस तथा कुल चरस की मात्रा 88.5 किलोग्राम बरामद किया गया। मादक पदार्थ के संबन्ध मे कड़ाई से पूछने पर अभियुक्त गण द्वारा बताया गया कि हम लोग को गाड़ी जिला शामली पहुंचाना होता है इमो सोशल मीडिया काल द्वारा ही हम लोगो को दिशा निर्देश मिलते है गाड़ी पहुंचाने के लिए बीस हजार रूपये मिलते है। गाड़ी को नौतनवा मे किसी अनजान व्यक्ति द्वारा अभियुक्तो को सुपुर्द किया गया था। बरामद शुदा माल की अन्तराष्ट्रीय बाजार मे कीमत लगभग पचास करोड़ रूपये है।इस प्रकार बरामद शुदा माल का विवरण मे 88.5 किलोग्राम चरस नाजायज, जामा तलासी के चार अदद मोबाईल व 5500 रूपया नगद
घटना में प्रयुक्त दो अदद चार पाहिया जिसकी पहचान
वाहन संख्या यूपी 16 ए एस 9015 डस्टर के वाहन स्वामी का नाम पता विशाल सागर पुत्र मदनलाल निवासी गली नम्बर- 03 भूपेन्द्र पुरी मोदीनगर गाजियाबाद व वाहन संख्या यूपी 32एच क्यू 3599 मारूती सुजुकी सियाज के वाहन स्वामी के नाम पता शिवम सिंह पुत्र उमाशंकर सिंह निवासी पीताम्बरा बिहार फेज 02 कामता चिनहट लखनऊ के रुप मे हुई है वही गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम मे थानाध्यक्ष दिनेश कुमार,उ0नि0 रामरतन यादव,उ0नि0उमाकान्त सरोज, हे0का0 मनोज कुमार, हे0का0 रविप्रकाश,का0 मंजेश यादव,हे0का0 प्रदुम्न कुमार, का0 आलोक पाल,का0 शंकर दयाल आदि मौजूद रहे।

Editor CP pandey

Recent Posts

दरोगा भर्ती परीक्षा के सवाल पर महराजगंज में ब्राह्मण समाज ने जताई आपत्ति

प्रश्नपत्र में ‘पंडित’ शब्द को विकल्प बनाए जाने पर नाराजगी, जांच कर कार्रवाई की मांग…

10 minutes ago

सिसवा मुंशी चौराहे पर दिनदहाड़े युवक पर लाठी-डंडों से हमला

दो बाइकों से आए 4–5 नकाबपोश युवकों ने घेरकर की बेरहमी से पिटाई, गंभीर रूप…

26 minutes ago

दुष्टों के संहार के साथ प्रभु श्रीराम ने किया था मर्यादा स्थापित

अजयपुरा में श्रीरुद्र शतचंडी महायज्ञ बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)क्षेत्र के अजयपुरा गांव में श्रीरुद्र शतचंडी महायज्ञ…

28 minutes ago

कांशीराम की जयंती पर उनके विचारों को किया गया याद, सामाजिक न्याय के संघर्ष को बताया प्रेरणा

सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)।बरठा चौराहे स्थित राष्ट्रीय समानता दल के कैंप कार्यालय पर रविवार को सामाजिक…

32 minutes ago

आठ माह से मानदेय न मिलने पर ग्राम रोजगार सेवकों का फूटा आक्रोश

उ.प्र. ग्राम रोजगार सेवक संघ के जिलाध्यक्ष ब्रह्मानंद के नेतृत्व में मुख्यमंत्री को भेजा गया…

36 minutes ago

पुराने नाले को तोड़कर बन रहा नाले मे सरकारी धन का हो रहा दुरुपयोग – सुधाकर गुप्त

मजबूत नाले को तोड़कर नाला बनाने के विरोध में व्यापारियों ने किया प्रदर्शन सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की…

38 minutes ago