हरि हर निंदा सुनहि के काना

मेरी कविता: कर्नल आदि शंकर मिश्र ‘आदित्य‘

रावण की भगिनी सूर्पनखा की
नासिका लक्ष्मण ने क्यों काटी थी ?
बदले में ही लंकापति रावण ने सीता
छल से पंचवटी से चुरा ली थी !

रावण ज्ञानी बलशाली नीतिज्ञ
महान, राम नही इतने काबिल थे,
पर लंकापति रावण ने सीता की
नाक नहीं काटी, वह तो मर्यादा में थे ।

इतना सब कहने के साथ हरि निंदक
और भी बुरी बातें कर रहे जमाने में,
श्री राम व राम कथा को ही वह अब
काल्पनिक कह रहे सारी दुनिया में ।

कोई भी मित्र अचानक ही आपसे
यदि यह सब ईश्वर निंदा में कह दे,
प्रतिकार नही हम कर सकते ऐसे
कटु वचन चुप होकर ही सुनते रहें।

ईश्वर की निंदा पढ़ सुन कर हमको
उसका प्रतिकार करना ही चाहिये,
प्रतिकार अगर ना कर पाते तो फिर
प्रायश्चित्त स्वयं ही करना चाहिए।

निंदा ईश्वर की और गुरु की जग
में मानी जाती है अति महा पाप,
पढ़ना, सुनना भी भगवत् निंदा,
गोहत्या समान होता है बड़ा पाप ।

मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के जीवन
की मर्यादा धरा में व्यापक है,
उनकी पावन जन्म भूमि अयोध्या
आज भी साक्षात् विद्यमान है ।

राजा जनक की मिथिला नगरी,
सीता जानकी जहाँ हुई पैदा,
रावण की लंका भी लंका दहन के
बावजूद आज भी है मौजूदा ।

चक्रवर्ती राजा दशरथ, कौशल्यादि
महारानी श्री राम आदि की मातायें,
राम, भरत, लक्ष्मण और शत्रुघन उन
सबकी मिथिला की ब्याही कन्यायें ।

बाली, सुग्रीव, श्री हनुमान, नील, नल
अंगद, जामवन्त, जटायु गीध सरस,
वानर सेना के सब वानर, राम-रावण
संग्राम हेतु आदित्य सब अवतारी थे।

वशिष्ठ, विश्वामित्र गुरू, ऋषियों
मुनियों के रघुकुल का कौशलपुर,
रावण दसमुख की सोने की लंका,
इनमे से कोई नहीं काल्पनिक थे ।

सैकड़ों, सहस्त्रों रामायण, श्री राम
कथा के विधिवत वर्णन में दूर देश
तक हर भाषा, हर लिपि में कवियों,
महाकवियों ने महाकाव्य हैं रच डाले ।

हे ईश्वर यह अपराध बोध हो रहा,
हरि हर निंदा का अघ बोझ हो रहा,
क्षमा करें अपराध प्रभू प्रतिकार और
न प्रायश्चित्त आदित्य है कर पाया।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

जिस डेटा की जरूरत नहीं, उसका भुगतान क्यों? ट्राई के नए नियम का उपभोक्ताओं पर असर

ट्राई का बड़ा बदलाव: डेटा नहीं चाहिए तो सिर्फ कॉल-एसएमएस का विकल्प, मोबाइल रिचार्ज बाजार…

4 hours ago

19 साल के रोहन की मौत से मचा हड़कंप, लाठी-डंडों से हत्या की आशंका; तीन टीमें जांच में जुटीं

जांच करती पुलिस https://twitter.com/yadavakhilesh/status/2103082886534660472?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E2103082886534660472%7Ctwgr%5Ef8a7d965d1fb30063cff67ca97385e80c50901a3%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.prabhatkhabar.com%2Fstate%2Futtar-pradesh%2Fup-crime-news-gram-pradhan-son-beaten-to-death-after-birthday-party-village-tense मुजफ्फरनगर (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। पुरकाजी थाना क्षेत्र के हरैटी गांव…

5 hours ago

वायरल वीडियो से मचा हड़कंप: स्कूटी सवार युवक-युवती के साथ कथित बदसलूकी की जांच शुरू

समस्तीपुर में युवक-युवती से अभद्रता का वीडियो वायरल, पुलिस जांच शुरू समस्तीपुर (राष्ट्र की परम्परा…

5 hours ago

अमेरिका-चीन की बातचीत से भारत तक असर, टैरिफ से लेकर रेयर अर्थ तक बदल सकता है समीकरण

ट्रंप-शी वार्ता पर भारत की नजर, टैरिफ और रेयर अर्थ से तय होंगे वैश्विक व्यापार…

5 hours ago

सीमा से कॉलेज तक सुरक्षा का बड़ा अभियान, जम्मू-कश्मीर में कई मोर्चों पर एक साथ कार्रवाई

जम्मू-कश्मीर (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा और प्रशासनिक स्तर पर एक साथ कई…

6 hours ago

UDP को बड़ा झटका, भाजपा में शामिल हुए 8 विधायक; मेघालय की राजनीति में नई हलचल

सौजन्यसे PS शिलांग/नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। मेघालय की राजनीति में बड़ा बदलाव सामने…

6 hours ago