पवनसुत हनुमान ने लंका को बनाया आग का गोला

मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम व सुग्रीव के मिलन पर दर्शकों के छलके आंसू

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। विजयादशमी की श्रृंखला में शहर के झिंगहा घाट के पास मौनी बाबा आश्रम रामलीला मैदान में सोमवार को परिसर में लंका व अशोक वाटिका, बिजली की झालरों से अलौकिक साज सज्जा दर्शनीय रही। श्रीराम की आदर्श लीलाओं की रसधार से सरोबोर श्रद्धालुओं ने रघुकल नंदन व वानर राज सुग्रीव के मिलन के भाव प्रवण मंचन से आध्यात्मिक गंगा में गोते लगाए।सोमवार को वृदांवन के कुशल कलाकारों ने राम भक्त हनुमान का अशोक वाटिका में राक्षसियों की कड़ी सुरक्षा से घिरी जनक नंदनी को प्रभु के संदेश व लंका दहन की भावप्रवण लीला की गई। संत शिरोमणि तुलसीदास कृत राम चरित मानस की चौपाइयों पर रविवार को लीला में राम वनवास के दौरान मां सीता का संयासी वेश में हरण के बाद सोने के मृगरूपी राक्षस के वध के बाद अनुज भ्राता लक्ष्मण धनुष बाण साधे युद्ध को तत्पर आते देख रघुकल नंदन चौक गये। वह सीता को कुटिया में अकेला छोड़ आने की वजह पूछते है। तब वह बताते है कि कुटिया तक हाय लक्ष्मण की ध्वनि पहुंचने पर माता सीता को लगा कि कुछ अनहोनी हुई है। आप संकट में है काफी समझाने पर भी उन्होंने भेजा था। भगवान राम कहते है राक्षस बड़े मायावी है। उन्हे लगता है कि जानकी कुटिया में नही है। जब दोनों भाई कुटिया में लौटते है तो जानकी नही मिलती। दोनों भाई सीता की तलाश में निकलते है। राम के करूण रूदन व पशु पक्षियों, वृक्षों से जानकी का पता जानने के भावपूर्ण अभिनय पर दर्शकों की आंखे छलछला उठती है। रास्ते मे घायल जटायु, रावण का सीता जी के हरण पर पुष्पक विमान से सीता मां के पहचान गिराने की जानकारी मिलती है। जटायु के निधन पर राम की ओर से अंतिम संस्कार, किष्कंधा पर्वत से पूर्व हनुमान जी का पुरोहित वेष में मिलन, सुग्रीव से मित्रता, बालि वध के मनोहारी मंचन पर दर्शक भाव विभोर हो गए। हनुमानजी का लंका प्रवेश, सीता मां से मिलन, भूख लगने पर फल खाने की अनुमति मांगना, फल खाकर पेड़ों के उखाड़ने पर युद्धरत रावणसुत अक्षय कुमार का बध, हनुमान पाश, लंका दहन की मनोहारी लीला का समापन हुआ।इस दौरान कमेटी अध्यक्ष श्याम करन टेकड़ीवाल, संतोष अग्रवाल,कमल शेखर गुप्ता,जय जय अग्रवाल,राकेश चन्द्र श्रीवास्तव,राहुल रॉय,अंशुमान यज्ञसैनी, मीडिया प्रभारी सचिन श्रीवास्तव,विनय जैन,एस पी मिश्रा,चन्द्रपाल यादव,वासु साहू,जगदम्बा सोनी,देव कुमार रस्तोगी,मुरारी श्रीवास्तव, रीति श्रीवास्तव,जय प्रकाश अवस्थी,आयुष जायसवाल,जतिन गुप्ता सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

rkpnews@somnath

Recent Posts

Delhi LPG Crisis: 10-15 दिन बाद भी नहीं मिल रहा गैस सिलिंडर, राजधानी में ‘आश्वासन’ पर चल रही सप्लाई

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। राजधानी दिल्ली में एलपीजी गैस की सप्लाई को लेकर गंभीर…

5 hours ago

UP Weather Alert: आंधी-बारिश से बदला मौसम, नोएडा-गाजियाबाद समेत 39 जिलों में IMD का अलर्ट

UP Weather Alert: प्रदेश में बुधवार को आई तेज आंधी और बारिश के बाद मौसम…

5 hours ago

अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञों ने गृह विज्ञान विभाग का किया भ्रमण, स्वास्थ्य मुद्दों पर हुआ मंथन

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के गृह विज्ञान विभाग में अंतरराष्ट्रीय शैक्षणिक…

13 hours ago

अभय मिश्रा के आवास पर रोजा इफ्तार में उमड़ा जनसैलाब

भागलपुर में दिखी गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल भागलपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l भागलपुर क्षेत्र में समाजसेवी एवं…

13 hours ago

भारतीय ज्ञान परम्परा में आनंदमूर्ति के योगदान पर राष्ट्रीय संगोष्ठी आयोजित

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में “श्री श्री आनंदमूर्तिजी का भारतीय ज्ञान…

13 hours ago