मेरे राम को भजने वाले,
क्यों न सामने आते हो।
प्रभू मुद्रिका लाने वाले,
तुम छिपके कहाँ बैठे हो।
माता मैं बजरंगबली हूँ,
प्रभू राम का सेवक हूँ,
हनूमान है नाम हमारा,
अशोक वाटिका में आया हूँ।
श्रीराम के चाहने वाले,
राम दूत बन आये हो,
मेरे राम को भजने वाले,
क्यों न सामने आते हो।

हाथ जोड़ प्रकटे हनुमंता,
मातु प्रणाम करूँ तुमको,
राम भक्त हूँ परम सनेही,
माँ तुम्हे खोजते आया हूँ,
कहो वत्स स्वामी कैसे हैं,
कैसे अनुज लक्ष्मण हैं,
कुशल क्षेम उनकी अब दे दो,
क्यों विलंब तुम करते हो,
मेरे राम को भजने वाले,
क्यों न सामने आते हो।

प्रभू हमारे तो सकुशल हैं,
सकुशल भ्राता लक्ष्मण हैं,
दुःखी आपके दुख से दोऊ,
तुम्हें याद कर रोते हैं,
प्रभू शीघ्र लेने आयेंगे,
तुम्हें छुड़ा ले जाएँगे,
निसिचर वंश का नाश करेंगे,
इस धरती का भार हरेंगे,
संग तुम्हें ले जाऊँ कैसे,
जब प्रभु का आदेश नहीं हो।
मेरे राम को भजने वाले,
क्यों न सामने आते हो।

मातु धरो बस कुछ दिन धीरज,
रावण का विनाश होगा,
कोई निशानी दे दो अपनी,
प्रभू के लिये ले जाऊँगा,
चूड़ामणि दे दिया सिया ने,
चरण कमल बंदे हनुमत ने,
आदित्य विनय कर देना प्रभु से,
आने में अब और विलंब न हो,
मेरे राम को भजने वाले,
क्यों न सामने आते हो।

•कर्नल आदि शंकर मिश्र ‘आदित्य’

rkpnews@desk

Recent Posts

अंबरनाथ में भव्य होली मिलन समारोह संपन्न, सांस्कृतिक रंगों से सराबोर हुआ शहर

महाराष्ट्र (राष्ट्र की परम्परा)। अंबरनाथ महोत्सव सांस्कृतिक संस्था द्वारा भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन…

1 hour ago

मऊ में होली को लेकर पुलिस अलर्ट, संवेदनशील इलाकों में फ्लैग मार्च

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। आगामी होली पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण ढंग से संपन्न कराने…

2 hours ago

संजू सैमसन का सुपर शो! 97* रन की तूफानी पारी से भारत की जीत, जश्न के बाद ICC एक्शन का खतरा

कोलकाता (राष्ट्र की परम्परा)। ICC मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 मुकाबले में भारत…

3 hours ago

पश्चिम एशिया में बढ़ता तनाव: ईरान का परमाणु ठिकानों पर हमले का दावा, IAEA ने नुकसान से किया इनकार

तेहरान/वियना (राष्ट्र की परम्परा)। पश्चिम एशिया में जारी सैन्य तनाव के बीच ईरान ने बड़ा…

4 hours ago

श्रीनगर में उग्र प्रदर्शन: खामेनेई की हत्या के विरोध में सड़कों पर उतरे लोग, पुलिस ने छोड़ी आंसू गैस

श्रीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की हत्या के विरोध…

4 hours ago

होली: दिलों को जीतने और रिश्तों को जोड़ने का त्योहार

✍️ राजकुमार बरूआ, भोपाल “वैमनस्यं तृणीकृत्य होल्यग्नौ भस्मतां हितम्।नानारङ्गजलैबी सौमनस्यं भवेत् पुनः ।।” होली का…

5 hours ago