हज के लिए रवाना हुए हज यात्री

मऊ(राष्ट्र की परम्परा)
करहा मऊ हज यात्रियों का जत्था हज की पवित्र यात्रा के लिए रवाना हुआ। यात्रा को पूरा करके सकुशल वापसी की कामना की गई। मोहमदाबाद तहसील क्षेत्र के करहा बाजार के लोगों ने हज पर जा रहे अखलाक अंसारी व उनकी पत्नी शाहनाज व सलाहुद्दीन खान व उनकी पत्नी जुबैदा खातुन को सोमवार की सुबह रवाना किया। दोनों अपने घर से लखनऊ के लिए रवाना हुए। दोनों के रवाना होने से पूर्व उनके घर पर मिलने वालों का तांता लगा रहा।
अख़लाक़ अंसारी ने कहा कि यह मेरी खुशनसीबी है कि अल्लाह और रसूल ने मुझे हज के लिए चुना। बस जल्द ही मक्का व मदीना शरीफ़ पहुंचने का तमन्ना है, इबादत कर खूब दुआएं मांगनी है मुल्क, परिवार के लिए, हज के तुफैल मक्का व मदीना शरीफ में मौजूद तमाम पवित्र स्थानों को देखने व जानने का मौका भी मिलेगा।
नसीब वालों को ही मिलता है हज का मौका।
माहपुर के रहने वाले सलाहद्दीन खान ने कहा कि मक्का और मदीना शरीफ़ की यात्रा नसीब वालों को ही मिलती है। हज करके हिन्दुस्तान की खुशहाली, अमन शांति और भाईचारगी की दुआ मांगनी है। दीन और दुनिया संवर गई तो ज़िंदगी कामयाब हो गई।
इस मौक़े पर अमजद हाशमी, जमशेद अंसारी, सद्दाम हाशमी, गब्बर सिंह, राजेश यादव, प्रधान श्याम बिहारी जायसवाल, अबुलेश, शिवम वर्मा, अजय यादव आदि लोग मौजुद रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

जिंदगी बचाने के लिए चाहिए 50 लाख: करंट हादसे में पिता और दो बेटियों के इलाज की जंग जारी

बहराइच के गदामार गांव में दर्दनाक हादसा, देवदूत वानर सेना मदद को आगे आई; 6.30…

7 minutes ago

प्रशिक्षु पीसीएस अधिकारियों ने जिलाधिकारी से की शिष्टाचार भेंट

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। डॉ. राम मनोहर लोहिया उत्तर प्रदेश प्रशासन एवं प्रबन्धन अकादमी, लखनऊ…

21 minutes ago

तेज हवा और बारिश ने मचाई तबाही, कई जगह पेड़ गिरने से आवागमन बाधित

केला, धान और गन्ने की खड़ी फसलें गिरीं, खपरैल मकान व टिन शेड क्षतिग्रस्त बहराइच…

26 minutes ago

चक्रवाती असर से चरमराई बिजली व्यवस्था, बारिश में भी मोर्चे पर डटे बिजली कर्मी

48 घंटे से बारिश और तेज हवाओं का दौर, कई इलाकों में 24 घंटे से…

48 minutes ago

दरवाजा तोड़ घर में घुसे चोर, खेत में बक्से का ताला तोड़ ले गए सामान

खड़खोड़ी गांव में रात करीब तीन बजे वारदात, घर में सोते रहे परिवार के लोग;…

1 hour ago

पांच माह की गर्भवती महिला ने फांसी लगाकर दी जान, मायके में मचा कोहराम

पनियरा के खैंचा गांव में घटना से सनसनी, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा,…

1 hour ago