आजमगढ़ ( राष्ट्र की परम्परा) जानकारी के अनुसार मुबारकपुर थाना क्षेत्र के नगर पालिका मुबारकपुर में अराजक तत्वों द्वारा बीती रात शिव प्रतिमा खंडित कर दी गई। जिसकी सूचना मिलने पर मुबारकपुर के शिवभक्त काफी आक्रोशित हो गए और उन लोगों ने अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चक्का जाम कर दिया। सूचना मिलते ही मौके पर सीओ सदर व मुबारकपुर थाना अध्यक्ष व जीयनपुर कोतवाली के कोतवाल दल बल के साथ मौके पर पहुंचकर, चक्का जाम कर रहे लोगों से चक्का जाम समाप्ति का निवेदन करने लगे। लेकिन आक्रोशित भीड़ ने कहा कि जब तक अपराधी पकड़े नहीं जाएंगे तब तक हम चक्का जाम समाप्त नहीं करेंगे ।सूचना पाकर आजमगढ़ जिले के कप्तान अनुराग आर्य मौके पर पहुंच गए चक्का जाम कर रहे लोगों को समझा-बुझाकर चक्का जाम समाप्त कराया तथा आश्वासन दिया कि अपराधियों की गिरफ्तारी बहुत जल्द होगी, क्योंकि सीसीटीवी फुटेज कैमरा खंघाले जारहे हैं । मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि कुछ लोगों को शक के आधार पर पकड़ कर पूछताछ की जा रही है।
48 घंटे से बारिश और तेज हवाओं का दौर, कई इलाकों में 24 घंटे से…
खड़खोड़ी गांव में रात करीब तीन बजे वारदात, घर में सोते रहे परिवार के लोग;…
पनियरा के खैंचा गांव में घटना से सनसनी, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा,…
कहीं पेड़ गिरे तो कहीं मकानों को नुकसान, गांवों की गलियां जलमग्न, जल निकासी व्यवस्था…
परतावल में सीएचसी के पास वारदात, दो अन्य गुमटियों के ताले तोड़ने का भी प्रयास…
30 सितंबर को विकास भवन सभागार में लगेगा मोबाइल कोर्ट, मौके पर सुनी जाएंगी शिकायतें…