बलिया (राष्ट्र की परम्परा)
होम्योपैथिक के जनक डा. सैमुअल हैनिमैन की 269 वीं जयंती मंगलवार को शैल होमियो लेबेरोटरी इंडस्ट्रीयल स्टेट माधोपुर रसड़ा के सभागार में एक संगोठी आयोजित की गई। संस्था के प्रबंध निदेशक डा. डीके सिंह ने हैनिमैन के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित व मल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया।
इस अवसर पर डा. डीके सिंह ने कहा कि जर्मनी में जन्में इस महान विभुति ने शायद यह नहीं सोचा होगा कि उनकी अद्वितीय खोज के रूप में यह पद्धति विश्व की सबसे सस्ती, दुष्प्रभाव रहित व सर्वसुलभ चिकित्सा पद्धति साबित होगी। संस्थान के प्रबंधक राजा बाबू ने कहा प्रकृति के रहस्यों के जानने की जिज्ञासा ने ही मानव को आधुनिक विकास के पथ पर ले जाता है। होम्योपैथिक के जनक सैमुअल हैनिमैन ने इस इस पद्धति का अविष्कार कर चिकित्सा पद्धति में एक क्रांति लाने का कार्य किया। जिसके चलते आज के समय मे निर्बल वर्ग के मरीज अर्थहिन मरीज कम पैसे में असाध्य रोगों का उपचार इस पद्धति से करा कर निरोग बन रहे हैं। इस मौके पर केमिस्ट कुमारी शमीसुन निशा, हंसनाथ यादव, आश नारायण यादव, शाहजहां खातून, विनोद यादव आदि ने भी हैनिमैन के सबंध मे अपने विचार व्यक्त किया।
महाराष्ट्र (राष्ट्र की परम्परा)। अंबरनाथ महोत्सव सांस्कृतिक संस्था द्वारा भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन…
मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। आगामी होली पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण ढंग से संपन्न कराने…
कोलकाता (राष्ट्र की परम्परा)। ICC मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 मुकाबले में भारत…
तेहरान/वियना (राष्ट्र की परम्परा)। पश्चिम एशिया में जारी सैन्य तनाव के बीच ईरान ने बड़ा…
श्रीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की हत्या के विरोध…
✍️ राजकुमार बरूआ, भोपाल “वैमनस्यं तृणीकृत्य होल्यग्नौ भस्मतां हितम्।नानारङ्गजलैबी सौमनस्यं भवेत् पुनः ।।” होली का…