अंतर्जनपदीय गिरोह के तीन सदस्यों को गुलरिहा पुलिस ने किया गिरफ्तार

एसएसपी डॉ गौरव ग्रोवर ने किया खुलासा

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)
पुलिस ने एक गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल किया है जो एटीएम पर मौजूद रहकर भोले भाले लोगों से धोखे से उनका एटीएम कार्ड व पासवर्ड हासिल कर लेते थे और उनके खाते से लाखों रुपए निकाल लिया करते थे। गुलरिया पुलिस ने अंतर्जनपदीय गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है। जिनके पास से पुलिस ने तीन मोबाइल 20 एटीएम कार्ड , 3000 नगद और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल को बरामद किया है सिविल लाइन स्थित एसएसपी कार्यालय पर एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने घटना का खुलासा किया। खुलासे के दौरान एसपी सिटी कृष्ण कुमार विश्नोई क्षेत्राधिकारी गोरखनाथ योगेंद्र सिंह मौजूद रहे।
उन्होंने बताया कि गुलरिहा थाने पर 16 अगस्त को वादी मुकदमा ने तहरीर देकर बताएं कि भटहट स्थित एटीएम से पैसे निकलते समय अभियुक्तगण द्वारा धोखे से उनका एटीएम कार्ड बदल लिया गया एवं बासस्थान रोड पर एटीएम से 10000 निकाल लिया गया इस संबंध में गुलरिहा पुलिस मुकदमा दर्ज करके आरोपियों की तलाश कर रही थी कि मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने अजय शर्मा, इरफान और सुरजीत को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल किया है पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं जिसमें गैंग का सरगना सुरजीत रैकी करता था और इरफान और अमन घटना को अंजाम दिया करते थे फिलहाल पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार करके सलाखों के पीछे भेजने का काम किया है पकड़े गए आरोपी अपने पास अलग-अलग बैंकों के 20 एटीएम कार्ड भी रखे थे और एटीएम मशीन पर मौजूद भोली भाली जनता को मदद के बहाने उन्हें ठगने का काम किया करते थे।
गिरफ्तार करने वाली टीम में गुलरिया थाना प्रभारी शशि भूषण राय उपनिरीक्षक विवेक मिश्रा उप निरीक्षक आयुष द्विवेदी उपनिरीक्षक अनूप कुमार हेड कांस्टेबल सुदर्शन राय कांस्टेबल अनुराग राजपूत शुभम यादव शिवजी शामिल रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

महराजगंज: सामाजिक समरसता क्यों हो रही कमजोर? बदलते परिवेश में समाज के सामने बड़ी चुनौती

महराजगंज (राष्ट्र की परंपरा)। भारत की पहचान सदियों से विविधता में एकता और सामाजिक समरसता…

1 hour ago

महराजगंज: बरवां खुर्द के सीवान में पेड़ से लटका मिला 19 वर्षीय युवक का शव, इलाके में सनसनी

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के घुघली थाना क्षेत्र के बरवां खुर्द गांव में बुधवार…

2 hours ago

अमेरिका ने ‘डूम्सडे’ मिनटमैन-III मिसाइल का किया परीक्षण

पश्चिम एशिया में जारी तनाव और युद्ध जैसे हालात के बीच अमेरिका ने अपनी अत्याधुनिक…

2 hours ago

05 मार्च 2026 का राशिफल: किस राशि को मिलेगा धन लाभ?

05 मार्च 2026 का राशिफल चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि पर आधारित…

4 hours ago

5 मार्च का इतिहास: ब्रह्मोस से ऑस्कर तक की ऐतिहासिक गाथा

5 मार्च का इतिहास: विश्व और भारत की महत्वपूर्ण घटनाएँ 5 मार्च का इतिहास –…

6 hours ago

05 मार्च 2026 का पंचांग: जानें राहुकाल और शुभ मुहूर्त का सही समय

पंचांग 05 मार्च 2026: गुरुवार का विस्तृत पंचांग, राहुकाल, शुभ मुहूर्त और चंद्र राशि🗓 आज…

6 hours ago