बैटलैंड तालाब बघेल से रूठ गए मेहमान पक्षी, सूना है तालाब

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) प्रदेश व जनपद का सबसे बड़ा वेटलैंड तालाब बघेल से रूठ गए मेहमान पक्षी जिससे धीरे-धीरे इनका कलरों तालाब बघेल से सूना हो गया है!
तालाब बघेल की शोभा देने वाले विदेशी मेहमान पक्षियों की प्रतिवर्ष निरंतर आमद कम होती जा रही है माह नवंबर शुरू होते ही मानसरोवर जैसे पवित्र स्थल से भारी झुंड में उड़ान भरकर चारा पानी के वास्ते बैट लैंड तालाब मे शरणलेते रहे लगभग 15 वर्ष पूर्व बहराइच के जिलाधिकारी अतुल बगाई ने तालाब बघेल को पक्षी शरण स्थली की मान्यता दी थी जहां दूर देश से मेहमान पक्षी आकर 5 माह तक मेहमान के रूप में ठिकाना बनाया करते थे परंतु दिनों दिन इनकी संख्या कम होने के साथ रूठ कर मुंह मोड़ कर कहीं दूसरे सरोवर में ठिकाना बना लिया है !अथवा इनका रास्ते में ही शिकारी शिकार कर चूके है! जिस कारण तालाब बघेल में पहले की अपेक्षा इस वर्ष बिल्कुल मेहमान पक्षियों की संख्या कम है! सुबह शाम दुर्लभ मेहमान पक्षियों के कलरों से जहां पूरा क्षेत्र गुलजार रहता था आज मेहमान पक्षियों के इंतजार में देश व जनपद का सबसे बड़ा तालाब बघेल अपने को उपेक्षित महसूस कर रहा है! इतना ही नहीं दुर्लभ मेहमान पक्षियों को देखने व उनकी कलरों को सुनने के लिए दूर दराज से सैलानी आते थे वह भी आना कम कर दिया! घास फूस झाड़ झंखारो से पटा तालाब की सुंदरीकरण भी ना होना पक्षियों का रूठना माना जा रहा है! वैसे तो इस बारे में जब वन क्षेत्राअधिकारी हरिश्चंद्र त्रिपाठी व डिप्टी रेजर, योगेंद्र प्रताप यादव से बात किया गया तो उन्होंने बताया कि पहले की अपेक्षा इस वर्ष मेहमान पक्षियों का आमद काम है पहले जैसा कलरव नहीं सुनाई पड़ रहा हालांकि उनके सुरक्षा व्यवस्था के लिए टीम का गठन कर मेहमान पक्षियों के दुश्मन शिकारियो पर पैनी नजर रखी जा रही है!

rkpnews@desk

Recent Posts

वोट चोरी के आरोपों पर दिल्ली में सियासी संग्राम, राहुल गांधी की अगुवाई में INDIA ब्लॉक का सुप्रीम कोर्ट तक मार्च; चुनाव आयोग पर उठे सवाल

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। कथित चुनावी अनियमितताओं, मतदाता सूची में गड़बड़ी और विशेष…

9 hours ago

‘बुढ़ापे का सहारा है पेंशन’—देवरिया में पेंशनर्स संस्था ने दी संघर्ष की चेतावनी, जानिए क्या हैं मांगें

पेंशनरों के हक पर नहीं चलेगी कैंची! आठवें वेतन आयोग में भेदभाव के खिलाफ देवरिया…

9 hours ago

मोबाइल के दौर में चिट्ठी ने दिलाई बड़ी पहचान! अहमदाबाद की मीरा को ₹25 हजार का पुरस्कार

1,796 विद्यार्थियों में अव्वल रहीं मीरा ठक्कर, अंतरराष्ट्रीय पत्र लेखन प्रतियोगिता में गुजरात में पहला…

9 hours ago

शारदा यूनिवर्सिटी में युवाओं के नवाचार का दम!

‘सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज’ में तीन विजेता सम्मानित, सोलर चार्जर और ईवी मॉडल ने खींचा…

10 hours ago

DM ने बाजरे की फसल तौली, चुनावी केंद्र परखी व्यवस्थाएं, जनगणना की तैयारी भी जांची

फोटो प्रेस विज्ञप्ति आगरा में एक्शन मोड में DM मनीष बंसल: बाजरे की पैदावार से…

10 hours ago

पेयजल की शुद्धता पर रेलवे की सख्ती, एक सप्ताह में 602 क्लोरीन परीक्षण

वाराणसी (राष्ट्र की परम्परा)। पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल में यात्रियों और रेल कर्मचारियों को…

10 hours ago