ग्रुप कमांडर ने किया कैंटीन भवन का उद्घाटन

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)
21 जुलाई एनसीसी ग्रुप गोरखपुर के अधीनस्थ संचालित कैंटीन के नवनिर्मित भवन का उद्घाटन ग्रुप कमांडर ब्रिगेडियर परिमल भारती ने किया। बताते चलें कि एनसीसी में वर्षों से कैंटीन का संचालन होता है। वर्तमान में जिस भवन में संचालन हो रहा था वह भवन काफी जीर्ण शीर्ण अवस्था में था ग्रुप कमांडर ने जब फरवरी 2025 में गोरखपुर ग्रुप का कमान संभाला तो, उन्होंने प्रत्येक कार्यालय तथा सैनिक आवास व कैंटीन के भवन का निरीक्षण किया जिसमें उन्होंने पाया था कि जिस भवन में कैंटीन का संचालन हो रहा है। वह जीर्ण शीर्ण हो गया था जिससे बारिश में वहां का सामान खराब होने का डर था, ग्रुप कमांडर ने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिया था कि बारिश के पहले इस भवन का जीर्णोद्धार करा दिया जाए इसके बाद ग्रुप के डिप्टी ग्रुप कमांडर कर्नल विशाल दूबे के अथक परिश्रम व कुशल निर्देशन के कारण समयबद्ध तरीके से कैंटीन का जीर्णोद्धार कर उसका उद्घाटन करा दिया गया। ब्रिगेडियर परिमल भारती ने विधिवत पूजन अर्चन करके पूरे विधि विधान से कैंटीन भवन का उद्घाटन किया।
इस अवसर पर डिप्टी ग्रुप कमांडर कर्नल विशाल दुबे 46 यूपी बटालियन एनसीसी के कमांडिंग ऑफिसर करनाल बी०के० शर्मा प्रशासनिक अधिकारी कर्नल एपीएस पटियाल, 45 यूपी बटालियन एनसीसी के कमांडिंग आफिसर कर्नल जयवीर सिंह, 15 यूपी गर्ल्स बटालियन के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल अमूल्य प्रताप सिंह, 102 यूपी बटालियन एनसीसी के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल अभिषेक मानसिंह, प्रशासनिक अधिकारी ले० कर्नल मिथुन मिश्रा, 44 यूपी बटालियन के कमांडिंग ऑफिसर लेफ्टिनेंट कर्नल रमन तिवारी सहित कैंटीन के मैनेजर अब्दुल कलाम कैंटीन क्लर्क मनोज मिश्रा सहित तमाम अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

rkpshomnath

Recent Posts

कसया बस अड्डे पर दो दिवसीय नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर, 96 लोगों का पंजीकरण

एचआईवी के साथ हेपेटाइटिस-सी, टीबी, एसटीआई और आंखों की हुई जांच, चालक-परिचालकों को किया गया…

2 minutes ago

देवरिया में शराब ठेके के पास से बाइक चोरी! बरहज रोड पर स्प्लेंडर प्लस गायब, पीड़ित ने पुलिस से लगाई गुहार

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में वाहन चोरी की घटनाओं को लेकर वाहन मालिकों की…

41 minutes ago

खबर पढ़ी, गुस्सा किया और आगे बढ़ गए! यही है लोकतंत्र की सबसे बड़ी कमजोरी

पत्रकार सवाल उठाता है, लेकिन बदलाव की जिम्मेदारी नागरिकों की भी है; आखिर कब दर्शक…

3 hours ago

मऊ जिला कारागार में डीएम-एसपी का औचक निरीक्षण! सुरक्षा व्यवस्था परखी, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

जेल की व्यवस्थाओं पर प्रशासन की नजर, डीएम-एसपी ने किया संयुक्त निरीक्षण अमित त्रिपाठी की…

4 hours ago

पॉलिटेक्निक परिसर में मचा हड़कंप, छात्रों के खूनी संघर्ष में पांच घायल

देवरिया पॉलिटेक्निक में पार्टी के दौरान खूनी संघर्ष! दो छात्र गुटों में जमकर मारपीट, पांच…

4 hours ago

इंजीनियर के ठिकानों पर छापेमारी में मिला 31.42 लाख कैश!

Ai निर्मित करोड़ों की संपत्ति और नोटों के बंडल देख SVU भी हैरान पटना (राष्ट्र…

5 hours ago