ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला की सफल अंतरिक्ष यात्रा का समापन

18 दिन का अंतरिक्ष प्रवास:
भारतीय वायुसेना के ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला ने अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) पर 18 दिनों का सफल प्रवास पूरा किया। वह ‘एक्सिओम-4 मिशन’ के अंतर्गत 26 जून को आईएसएस पहुंचे थे।

वापसी की प्रक्रिया:
नासा के अनुसार, चारों अंतरिक्ष यात्री 14 जुलाई की सुबह 4:35 बजे (भारतीय समयानुसार) आईएसएस से रवाना होंगे। इसके बाद उनका ‘क्रू ड्रैगन’ अंतरिक्ष यान 15 जुलाई की सुबह 3 बजे कैलिफोर्निया तट के पास महासागर में स्प्लैशडाउन करेगा।

मिशन के साथी अंतरिक्ष यात्री:

कमांडर पैगी व्हिटसन (USA)

स्लावोज उज्नान्स्की-विस्नीव्स्की (पोलैंड/हंगरी)

टिबोर कापू (हंगरी)

अंतरिक्ष में भारतीय स्वाद:
पैगी व्हिटसन ने बताया कि शुक्ला अपने साथ गाजर का हलवा और आमरस लेकर आए थे, जिससे सभी ने अंतिम दिनों में लुत्फ उठाया।

वैज्ञानिक प्रयोग और डेटा वापसी:
‘क्रू ड्रैगन’ अंतरिक्ष यान 580 पाउंड से अधिक वैज्ञानिक सामग्री, हार्डवेयर और 60 से अधिक प्रयोगों का डेटा लेकर पृथ्वी पर लौटेगा।

▪ इसरो और ‘गगनयान’ मिशन को लाभ:
इसरो ने इस अंतरिक्ष उड़ान में भागीदारी के लिए लगभग ₹550 करोड़ रुपये का भुगतान किया है। यह मिशन भारत के आगामी मानव अंतरिक्ष कार्यक्रम ‘गगनयान’ (2027) की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

स्वास्थ्य की स्थिति:
इसरो ने बताया है कि ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला स्वस्थ हैं और बेहद उत्साहित हैं।

Editor CP pandey

Recent Posts

पाकिस्तान में मसूद अजहर के भाई ताहिर अनवर की संदिग्ध मौत, बहावलपुर में मिला शव

नई दिल्ली/बहावलपुर (राष्ट्र की परम्परा)। पाकिस्तान में आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े ताहिर अनवर की…

5 minutes ago

बाल विवाह रोकने के लिए जागरूकता अभियान, चैंपियनों को किया सम्मानित

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)l मिशन शक्ति 0.5 के द्वितीय चरण और बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ…

7 hours ago

जिला कारागार व बालगृह का निरीक्षण, सुरक्षा और सुविधाओं पर प्रशासन सख्त

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)l जनपद में प्रशासनिक अधिकारियों ने सोमवार को जिला कारागार और राजकीय…

7 hours ago

डिप्टी सीएम के औचक निरीक्षण में खामियां उजागर, सीएचसी फाजिलनगर को सुधारने के सख्त निर्देश

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने सोमवार को जनपद भ्रमण के दौरान…

7 hours ago

संघर्ष से सफलता तक: कलेक्ट्रेट कर्मचारी बने असिस्टेंट कमिश्नर (सेल टैक्स)

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। देर रात घोषित पीसीएस-2024 के परिणाम ने गोरखपुर कलेक्ट्रेट को गर्व…

8 hours ago

शिलापट्ट अनावरण व मेधावी छात्रों के सम्मान के साथ वार्षिकोत्सव सम्पन्न

बरहज / देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)l स्थानीय क्षेत्रान्तर्गत जी० एम० एकेडमी विद्यालय परिसर में सांस्कृतिक…

8 hours ago