19 फरवरी को होगा जनपद में ग्राउण्ड ब्रेकिंग सेरेमनी@4.0 का आयोजन

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2023 के सफल आयोजन के उपरान्त ग्राउण्ड ब्रेकिंग सेरेमनी@4.0 का आयोजन 19 फरवरी 2024 को लखनऊ में किया जा रहा हैl जिसका शुभारम्भ प्रधानमंत्री के कर कमलों से प्रस्तावित है।
उक्त कार्यक्रम में पूरे प्रदेश हेतु 14000 से अधिक एमओयू जिसमें रू 10.00 लाख करोड़ का निवेश शामिल है तथा 33.50 लाख रोजगार निहित है, उन्हें शामिल किया गया है।
उक्त के अतिरिक्त जनपद के प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में भी ग्राउण्ड ब्रेकिंग सेरेमनी@4.0 का आयोजन सम्बन्धित तहसील सभागार में किया जायेगा।
जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर के निर्देश के क्रम में उपायुक्त उद्योग राजकुमार शर्मा ने बताया है कि उप्र ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2023 में जनपद में कुल 85 उद्यमियों द्वारा रू 4665.34 करोड़ का एमओयू हस्ताक्षरित किया गया है। जिसमें 11743 रोजगार सम्भावित है। ग्राउण्ड ब्रेकिंग सेरेमनी@4.0 के शुभारम्भ के अवसर पर 44 निवेशकों द्वारा 1415 करोड़ का निवेश किया जा रहा है। जिसमें 3652 रोजगार का सृजन होगा। उन्होंने बताया कि ग्राउण्ड ब्रेकिंग सेरेमनी@4.0 लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में जनपद के 10 करोड़ से अधिक निवेश करने वाले कुल 13 निवेशको द्वारा प्रतिभाग किया जायेगा तथा 31 निवेशकों द्वारा जनपद स्तर पर आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया जायेगा। कार्यक्रम में निवेशकों को सम्मानित भी किया जायेगा। ग्राउण्ड ब्रेकिंग सेरेमनी@4.0 के उद्घाटन एवं समापन समारोह के सजीव प्रसारण का आयोजन अपरान्ह 01ः00 बजे से जनपद स्तर पर आयोजित कार्यक्रम में भी किया जायेगा।

rkpshomnath

Recent Posts

छेड़छाड़ और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर, देवरिया में ‘गुड मॉर्निंग’ के साथ सुरक्षा का संदेश

फोटो विज्ञप्ति देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। सुबह की सैर हो या स्कूल-कॉलेज आने-जाने का समय,…

3 minutes ago

संघर्ष से वर्दी तक का सफर: बलिया उत्तर के होनहारों ने रचा सफलता का इतिहास

गांव के बेटा-बेटियों ने बढ़ाया मान: पुलिस भर्ती में छह युवाओं की सफलता से जश्न,…

37 minutes ago

आपकी पहचान पर जारी फर्जी SIM से हो सकता है साइबर फ्रॉड, संचार साथी पर ऐसे करें शिकायत

आपके नाम पर कितने SIM चल रहे हैं? एक अनजान नंबर आपको मुसीबत में डाल…

59 minutes ago

‘जेलर 2’ की रिलीज से पहले सुनामी! एडवांस बुकिंग ₹60 करोड़ पार, पहले दिन टूट सकते हैं बड़े रिकॉर्ड

प्रवीन कुमार यादव की रिपोर्ट चेन्नई/मुंबई (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। सुपरस्टार रजनीकांत की बहुप्रतीक्षित फिल्म…

1 hour ago

सुप्रीम कोर्ट में घिरे गृह सचिव! रायसीना हिल पर पाबंदियों को लेकर बिना शर्त माफी, अब अदालत के रुख पर नजर

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। राजधानी दिल्ली में विरोध-प्रदर्शन के दौरान लगाई गई सख्त…

1 hour ago

चार साल बाद भी नहीं थमी अंकिता के परिवार की लड़ाई! इंडिया गेट पर प्रदर्शन, कथित VIP को लेकर फिर उठे सवाल

फोटो ai निर्मित नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। अंकिता भंडारी हत्याकांड में कथित ‘वीआईपी’…

2 hours ago