महान व्यक्तित्व निज विचारों व कार्यों से सदैव जीवित रहते हैं: अशोक

मनाई गई महात्मा राजेंद्र प्रसाद कुशवाहा की तृतीय पुण्यतिथि व सम्मान समारोह

भाटपार रानी /देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)l स्थानीय तहसील क्षेत्र अंतर्गत राजेंद्र बाबू पीजी कॉलेज के प्रांगण में महात्मा राजेंद्र प्रसाद कुशवाहा की तृतीय पुण्यतिथि एवं सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए समाजवादी पार्टी प्रांतीय उपाध्यक्ष ,पूर्व संयुक्त निदेशक विजिलेंस एवं राजेंद्र बाबू पीजी कॉलेज बनकटिया दुबे के संरक्षक अशोक सिंह कुशवाहा ने कहा कि महान व्यक्तित्व कभी विदा नहीं होते, वे अपने विचारों और कार्यों के माध्यम से सदैव जीवित रहते हैं। महान सन्त राजेंद्र बाबू अपने संकल्प, परिश्रम और भावना से मानवता को सृजित कर अपना सम्पूर्ण जीवन समर्पित कर दिए। उनका जीवन सेवा, समर्पण और सामाजिक उत्थान का पर्याय रहा हैं।
उनका अदम्य साहस ही था, उनके नाम पर स्थापित यह पीजी कॉलेज न केवल बालक वर्ग अपितु बालिकाओं को सशक्त बनाया। उनके वर्षों पहले किए गए कार्य और सोच हमें उनकी दूरदर्शिता का अहसास कराते हैं।
सेवानिवृत जिला जज अशोक सिंह कुशवाहा ने कहा कि हम सभी उनके अधूरे कार्यों को आगे बढ़ाते रहेंगे। उनकी विरासत हमें हमेशा प्रेरित करती रहेगी। जिन्होंने बड़ी संख्या में वंचित, असहायों एवं कमजोरों के अधिकारों की रक्षा के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया। वे अपने पीछे अपना प्रभावी इतिहास छोड़ गए हैं और उनकी यादें हमेशा दिलो-दिमाग में घर किए होती हैं। वरिष्ठ भाजपा नेता अरविंद सहाय ने कहा कि जब तक उनकी स्मृति है, वे हमारे हृदय में जीवित रहते हैं।मेरा मानना है कि आँसू घाव भर सकते हैं, यादें दिलासा दे सकती हैं, लेकिन प्रेम हमेशा उनका इस समाज के प्रति जीवित रहेगा।संस्था की प्रबंधक श्रीमती चंद्रावती सिंह ने कहा कि जिनसे हम प्रेम करते हैं वे दूर नहीं जाते।वे हमारे हृदय की स्मृतियों में हमारे साथ-साथ चलते हैं।
सम्मान समारोह में धर्मेंद्र सिंह ,शक्ति सिंह, लक्ष्मण सिंह कुशवाहा ,सत्यदेव यादव ,अजय यादव ,इंद्रजीत यादव, डॉक्टर रंजीत कुशवाहा ,रामबली यादव ,सेवानिवृत्ति प्रधानाचार्य मुश्ताक अहमद ,अवधेश सिंह पटेल, भालचंद्र यादव ,विश्वनाथ यादव, श्री राम सिंह कुशवाहा ,मनोज सिंह चंदेल, धर्मेंद्र कुशवाहा ,लाल बहादुर कुशवाहा, ब्लॉक प्रमुख बनकटा श्रीमती बिंदा सिंह कुशवाहा, वरिष्ठ सपा नेता श्यामदेव यादव, विश्वनाथ यादव ,रामनरेश सिंह इंजीनियर, योगेंद्र यति ,राजेंद्र चौहान ,जगन्नाथ कुशवाहा, धनंजय सिंह, भगवान सिंह, राजेंद्र सिंह ,प्रेमचंद कुशवाहा समाज सेवी मंटू यादव रमेश चंद्र एडवोकेट आदि ने हिस्सा लिया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. बजरंग लाल मौर्य बीएड विभागाध्यक्ष अहमद, सहायक प्रध्यापक डॉ. अजय पांडेय, डॉ. सुरेश चंद पाण्डेय, संदीप सिंह कुशवाहा, संदीप कुमार, वृजेश सिंह कुशवाहा शेख रिजवान आदि ने हिस्सा लिया।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

जमीन विवाद से बढ़ा तनाव: बुजुर्ग वकील की मौत, प्रधान पर हत्या जैसे आरोप

प्रशासनिक लापरवाही या साजिश? सड़क विवाद में अधिवक्ता की संदिग्ध मौत देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)…

3 hours ago

संस्कार, अनुशासन और आत्मनिर्भरता से ही बनती है विशिष्ट पहचान: वैभव चतुर्वेदी

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला मुख्यालय स्थित प्रभादेवी स्नातकोत्तर महाविद्यालय में स्नातक-परास्नातक के…

3 hours ago

ग्राम प्रधान के अधिकार छीने जाने से बढ़ी अव्यवस्था ग्रामीणों में आक्रोश

शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)l जनपद के गढ़िया रंगीन कस्बे में इन दिनों सफाई व्यवस्था पूरी…

3 hours ago

भूमि विवाद निस्तारण व फॉर्मर रजिस्ट्री में तेजी लाएं, लापरवाही पर होगी कार्रवाई: डीएम

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में भूमि विवाद मुक्त राजस्व ग्राम अभियान और फॉर्मर रजिस्ट्री…

4 hours ago

मोबाईल नंबर जिन उपभोक्ताओं बदला उनकी परेशानी ब

सिकंदरपुर /बलिया( राष्ट्र की परम्परा) गैस बुकिंग और केवाईसी प्रक्रिया को लेकर उपभोक्ताओं की परेशानियां…

5 hours ago

प्रशिक्षण ही आदर्श पुलिसकर्मी की नींव: एसपी शक्ति मोहन अवस्थ

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने पुलिस लाइन स्थित आरटीसी रिक्रूट…

6 hours ago