दादी के तानों से थी नफरत नातिन ने दी खौफनाक मौत — मां-बेटी गिरफ्तार

पीपीगंज थाना क्षेत्र के हत्याकांड का पुलिस ने किया सनसनीखेज खुलासा गड़ासी व साइकिल बरामद

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)
जनपद गोरखपुर के थाना पीपीगंज क्षेत्र में एक बुजुर्ग महिला की हत्या के मामले का पुलिस ने सोमवार को सनसनीखेज खुलासा किया। पुलिस ने मृतका की बहू और नातिन को गिरफ्तार कर लिया है। जांच में सामने आया कि नातिन ने अपनी दादी की गड़ासी से बेरहमी से हत्या कर दी थी और मां की मदद से शव को बोरे में भरकर साइकिल से गांव के बाहर फेंक दिया था।
घटना का खुलासा पुलिस अधीक्षक उत्तरी जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने पुलिस लाइन स्थित वाइट हाउस सभागार में प्रेस वार्ता कर किया। इस दौरान सीओ कैंपियरगंज विवेक कुमार तिवारी भी मौजूद रहे।
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मामला 26 सितंबर 2025 का है। थाना पीपीगंज क्षेत्र के एक गांव में एक बुजुर्ग महिला का शव मिलने के बाद मृतका की बहू द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 337/2025 धारा 103(1)/238 भा०न्या०सं० के तहत अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया था।
जांच के दौरान पुलिस को मृतका के परिवार पर ही शक हुआ। जब बहू और नातिन से पूछताछ की गई, तो उन्होंने अपराध स्वीकार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्ताएं 1. उत्तरा देवी पत्नी परदेशी उर्फ राजेश एवं 2. खुशी कुमारी पुत्री परदेशी उर्फ राजेश, निवासी ग्राम भुईधरपुर थाना पीपीगंज, हैं।
पुलिस पूछताछ में सामने आया कि उत्तरा देवी की यह दूसरी शादी थी। उसकी पहली शादी पश्चिम बंगाल के वर्धमान जिले के शंकर घोष से हुई थी, जिससे उसकी एक बेटी खुशी कुमारी हुई। दोनों मां-बेटी वर्तमान में गोरखपुर में रहती थीं। मृतका, जो खुशी की दादी थी, उन्हें अक्सर “बंगालिन” कहकर ताने मारती थी और घर में नौकरानी जैसा व्यवहार करती थी।
खुशी कुमारी ने पुलिस को बताया कि दादी की लगातार प्रताड़ना से वह मानसिक रूप से परेशान थी। घटना वाले दिन जब उसकी मां घर से बाहर गई थी, तो उसने गुस्से में मढ़ई में सो रही दादी के सिर पर गड़ासी से वार कर हत्या कर दी। जब उसकी मां लौटी, तो उसने घटना की जानकारी दी। दोनों ने मिलकर रात के अंधेरे में शव को बोरे में भरा और साइकिल से गांव के बाहर फेंक दिया।
अभियुक्ताओं की निशानदेही पर पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त गड़ासी, जिसे गोबर में छिपाया गया था, और एक साइकिल बरामद की है।
पुलिस अधीक्षक उत्तरी जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि यह खुलासा प्रभारी निरीक्षक पीपीगंज के नेतृत्व में एण्टी थेफ्ट सेल, एसओजी/स्वाट और सर्विलांस सेल की संयुक्त टीम द्वारा किया गया। उन्होंने पूरी टीम को तत्परता और पेशेवर तरीके से जांच कर घटना का खुलासा करने के लिए सराहा।
दोनों अभियुक्ताओं के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है, जबकि आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।

rkpshomnath

Recent Posts

डिजिटल युग में पितृ पक्ष का संदेश: मृत्यु के बाद नहीं, जीवन रहते माता-पिता का मान जरूरी

पितृ पक्ष 2026: मृत्यु के बाद भव्य श्राद्ध, लेकिन जीते-जी माता-पिता की उपेक्षा क्यों?डिजिटल पीढ़ी…

52 minutes ago

विरासत की सीढ़ी से संगठन तक, राजनीति में परिवार का भरोसा

व्यंग्य : परिवार का भरोसा, रिश्तेदारी में परोसा सांकेतिक संजय एम. तराणेकर राजनीति में भरोसे…

1 hour ago

महंगे तेल की आहट से बढ़ी चिंता, ईरान-अमेरिका तनाव के बीच भारत की अर्थव्यवस्था पर नजर

तेल की धार पर दुनिया की अर्थव्यवस्था के लिए अगले 7 दिन निर्णायक! होर्मुज़ प्रस्ताव,…

1 hour ago

न्यू कॉलोनी से बेलडाड़ तक आंधी का असर, पेड़ गिरने के बाद सदर विधायक ने संभाला मोर्चा

देवरिया में आंधी-तूफान के बीच सदर विधायक ने संभाली कमान देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। शनिवार…

11 hours ago

न्यू कॉलोनी में कुत्ते का खौफ! तीन लोगों को काटने का दावा, दुकान खोल रहे भाजपा बूथ अध्यक्ष पर भी हमला

भाजपा बूथ अध्यक्ष रोहित कुमार मद्धेशिया देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। शहर के न्यू कॉलोनी क्षेत्र…

12 hours ago