देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)l जनपद के सदर ब्लॉक पिपरा चंद्रभान में समाज सेवी पुनीत शाही के नेतृत्व में निकला विशाल श्री राम शोभायात्रा निकली गई समाज सेवी पुनीत शाही ने सोमवार को अपने पैतृक निवास पिपरा चंद्रभान से इस यात्रा को आरम्भ कर सोंदा चौराहा, सोनुघाट चौराहा होते हुए सुबिखर, बैरौना , बारीपुर धाम तक गई। जिसमें रास्ते भर श्री राम नाम का जयकारा लगाते हुए DJ के साथ श्री राम शोभायात्रा में 500 दोपहिया वाहन के साथ लोगों का उत्साह वर्धन का कार्य किया। बारीपुर धाम पहुंचकर पंचमुखी हनुमान महाराज का पूजा अर्चन किया उसके बाद उन्होने भव्य श्री राम शोभायात्रा को वापस सोनरापार नदौली के रास्ते अपने निवास पर समापन कर लोगों को अपने आवास पर लघु जलपान कराया। पुनीत शाही ने कहा कि यह पल जो हम लोग देख रहें हैं इसके लिए लाखो लोगो की तपस्या का वरदान है जिसका साक्षी बनने का सौभाग्य हम सभी को प्राप्त हुआ है। हम सभी अपनी खुशीयो को शब्दो से जाहिर कर नही पा रहे हैं। यह पूरा जीवन श्री राम के चरणों में समर्पित है। पुनीत शाही ने कहा कि इस अवसर पर एक विशाल सहभोज और कम्बल वितरण का कार्यक्रम करेगे। जिसमें जरूरत मंद लोगों को कम्बल वितरित किया जायेगा। पुनीत शाही ने बताया कि आज दिन देश का सबसे बड़ा गौरव का दिन है। जिसके लिए भारत सरकार के न्याय पालिका और भाजपा सरकार के सदा आभारी रहेंगे। इस अवसर पर भाजपा जिला प्रभारी सोशल मीडिया भाजपा किसान मोर्चा देवरिया रितेश शर्मा ने कहा किआज का दिन सैंकड़ों वर्षों के तप, संघर्ष और भगवान श्री राम में अटूट आस्था का प्रतिफल है। राजा राम के अयोध्या आगमन से एक नए युग का आरंभ हो रहा है। प्रभु सबका कल्याण करें। भाजपा अल्प संख्यक मोर्चा जिलामंत्री नसीम मंसूरी ने कहा कि जिस पल का सैकड़ों वर्षों से लाखों लोगों का बेसब्री से इंतजार था, वो पल अब आ चुका है। यह पल हम सबके लिए गर्व और सौभाग्य का विषय है। इस अवसर पर हम सभी एकजुट होकर मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम का अयोध्या में स्वागत करते हैं। भाजपा नेता शैलेन्द्र सिंह टुन्नु ने कहा कि अयोध्या में श्री रामजन्म भूमि मंदिर में श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के ऐतिहासिक क्षण के लिए आए गणमान्य व्यक्तियों एवं श्रद्धालुओं हेतु अभेद सुरक्षा एवं सुगम यातायात व्यवस्था व सफल आयोजन करने के लिए उत्तर प्रदेश शासन और सरकार की हम सराहना करते हैं। भाजपा नेता धनवंत सिंह ने कहा कि आज अयोध्या में श्री राम लला के घर लौटे हैं इसके लिए हम लोग भाजपा सरकार का कोटि कोटि आभार प्रकट करते हैं श्री राम शोभायात्रा में उपस्थित संजीव राव, आज़ाद अली, आदर्श शर्मा ,साहिल शर्मा , ज्ञानशू सिंह , अंश शर्मा,प्रदुम्मन पांडेय, कृष्णा यादव,मुन्ना गौड़, विश्वविजय सिंह, दीपांकर गौड़, अजय सिंह, सचिन गुप्ता, आरिफ अली, निखिल सिंह, कृष्णपाल सिंह, कृष्णा प्रजापति, अरविन्द,रामू यादव,रोशन सिंह आदि लोग रहे
ढाबे पर खाना खा रहे युवक की गोली मारकर हत्या, देवरिया में सनसनी—सीसीटीवी खंगाल रही…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के जवाहर नवोदय विद्यालय में जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के सदर ब्लॉक क्षेत्र अंतर्गत दरौली ग्राम सभा में फॉर्मर…
सिकंदरपुर/बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर-मालीपुर मार्ग पर खटंगा चट्टी के समीप…
IPL 2026 के 20वें मुकाबले में Royal Challengers Bengaluru ने शानदार प्रदर्शन करते हुए Mumbai…
“सुरों की रानी चली गईं: आशा भोसले के साथ खत्म हुआ एक स्वर्णिम युग” Rkpnews…