Categories: Uncategorized

सामूहिक विवाह समारोह का भव्य आयोजन

जैतीपुर/शाहजहांपुर(राष्ट्र की परम्परा)
कस्बे के लटूरी लाल इंटर कॉलेज में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। जिसमें कटरा विधानसभा की जैतीपुर ब्लॉक के 48, कटरा खुदागंज के 30 जिसमे 22 जोड़े आए व नगर पंचायत कटरा के 9 तथा खुदागंज नगर पंचायत के 7 नव युगल रजिस्ट्रेशन के उपरांत जांच में पात्र पाए गए। कार्यक्रम में खुदागंज के 30 जोड़ो में 22 जोड़े ही आए,जिसमें हिंदू धर्म के 82 एवं अल्पसंख्यक वर्ग के 4 जोड़े की शादी संपन्न हुई।कुल 86 नव युगलों की शादी संपन्न हुई।सामूहिक विवाह कार्यक्रम में विवाह मंडप, निकाह प्रकोष्ठ, बैंड बाजा, सेल्फी प्वाइंट एवं महमानों के लिए खाना सहित चाय कॉफी की व्यवस्था की गई। मुख्य अतिथि विधायक डॉक्टर वीर विक्रम सिंह प्रिंस नें नव युगलों सुखी वैवाहिक जीवन का आशीर्वाद दिया। सीडीओ डॉक्टर अपराजिता सिंह,समाज कल्याण अधिकारी राजेश शर्मा,एसडीएम जीत सिंह राय आदि अधिकारियों ने मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के बारे में बताया।कहा बेटियां अब बोझ नहीं है।सरकार बेटी के पैदा होने से लेकर शादी तक पूरा खर्च वहन कर रही है।जनप्रतिनिधि एवं अधिकारियों से आशीर्वाद एवं उपहार पाकर नव युगलों के चेहरे खुशी से खिल उठे। कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख पति राजीव कश्यप,जैतीपुर बीडीओ मनीष दत्त,बीडीओ कटरा खुदागंज, कार्यक्रम व्यवस्थापक सचिव प्रमोद वर्मा, जयप्रकाश मिश्रा,अनिल सक्सेना,नरेंद्र कुमार गुप्ता, मुन्ना सिंह तोमर, शैलेंद्र सिंह शीलू,प्रमोद सिंह चौहान आदि मौजूद रहें।

rkpnews@somnath

Recent Posts

2.5 करोड़ की Range Rover: बिहार CM की Z+ सुरक्षा के लिए नई तैयारी

पटना (राष्ट्र की परम्परा )बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जल्द ही देश की सबसे सुरक्षित…

25 minutes ago

डीएम निरीक्षण के बाद तेज हुई भगौतीपुर ट्रामा सेंटर की तैयारी

औरैया भगौतीपुर ट्रामा सेंटर जल्द होगा शुरू, डीएम के निर्देश से ग्रामीणों को बड़ी राहत…

41 minutes ago

मुंशी, मौलवी और आलिम परीक्षा 2026 को लेकर प्रशासन सतर्क

UP मदरसा बोर्ड परीक्षा 2026: 9 फरवरी से शुरू होंगी मुंशी, मौलवी और आलिम की…

50 minutes ago

India-US Trade Deal: टैरिफ कटौती से रिश्तों को नई रफ्तार

India-US Trade Deal को लेकर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार देर रात बड़ा…

6 hours ago

US Trade Deal पर पीयूष गोयल का पलटवार, राहुल गांधी पर हमला

US Trade Deal पर पीयूष गोयल का बड़ा बयान, बोले– भारत को सबसे अच्छी शर्तें…

6 hours ago

WPL 2026 Eliminator Match Result: दिल्ली कैपिटल्स ने गुजरात जायंट्स को 7 विकेट से हराया

WPL 2026 Eliminator Match Result: वीमेंस प्रीमियर लीग 2026 (WPL 2026) के एलिमिनेटर मुकाबले में…

6 hours ago