वन शॉट पुस्तक श्रृंखला का भव्य लोकार्पण

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। स्थानीय ज्ञान सुधा प्रकाशन द्वारा दिग्विजयनाथ पीजी कॉलेज, सिविल लाइंस में शनिवार को “वन शॉट” पुस्तक श्रृंखला का भव्य लोकार्पण किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ वरिष्ठ शिक्षाविदों और विशिष्ट अतिथियों की उपस्थिति में गरिमापूर्ण माहौल में हुआ।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रो. श्रीप्रकाश त्रिपाठी, पूर्व कुलपति, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय, अमरकंटक रहे, जबकि अध्यक्षता डॉ. सूर्यपाल सिंह, पूर्व प्राचार्य, महाविद्यालय भटवली बाजार ने की। इस अवसर पर प्रो. दिव्या रानी सिंह, अध्यक्ष, गृह विज्ञान विभाग, डी.डी.यू. विश्वविद्यालय, डॉ. उग्रसेन प्रताप सिंह, डॉ. ओमप्रकाश सिंह (प्राचार्य, दिग्विजयनाथ पीजी कॉलेज) और डॉ. अविनाश प्रताप सिंह (अध्यक्ष, राजनीति विज्ञान विभाग, सिद्धार्थ विश्वविद्यालय) विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान राजनीति विज्ञान के लेखक डॉ. दीपक प्रताप सिंह की “वन शॉट” पुस्तक के साथ गृह विज्ञान, प्राचीन इतिहास और जूलॉजी विषयों की पुस्तकों का भी संयुक्त विमोचन किया गया।
मुख्य अतिथि प्रो. श्रीप्रकाश त्रिपाठी ने कहा कि ‘वन शॉट’ श्रृंखला विद्यार्थियों के हित में किया गया एक सार्थक और उपयोगी प्रयास है, जो आगामी परीक्षाओं की तैयारी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। अध्यक्ष डॉ. सूर्यपाल सिंह ने बताया कि ‘वन शॉट’ का मूल उद्देश्य है—एक ही प्रयास में पूरी तैयारी। विस्तृत पाठ्यक्रम और सीमित समय को ध्यान में रखते हुए पुस्तकों में यूनिटवार संक्षिप्त सारांश, बहुविकल्पीय प्रश्न और 200 अभ्यास प्रश्नपत्र शामिल किए गए हैं, जो विद्यार्थियों के लिए अत्यंत सहायक होंगे।
कार्यक्रम का संचालन डॉ. राजेश पाठक ने किया। इस अवसर पर प्रकाशक भूपेन्द्र सिंह, लेखकगण डॉ. दीपशिखा नागवंशी, डॉ. दीपक सिंह, डॉ. सुधा शुक्ल, डॉ. अनीता, डॉ. कमलेश, डॉ. वीर सिंह सहित बड़ी संख्या में शिक्षाविद, शोधार्थी और विद्यार्थी उपस्थित रहे।

rkpnews@somnath

Recent Posts

विहिप गोरख प्रांत की बैठक में कर्तव्यों को नया स्वरूप दिया गया, रोडमैप की रूपरेखा तैयार

गोरखपुर गोरक्ष प्रांत योजना बैठक—कार्ययोजना 2026 यह बैठक विश्व हिंदू परिषद, गोरक्ष प्रांत, गोरखपुर, योजना…

8 hours ago

बीबीएयू में बेटियों के लिए एनसीसी का बिगुल, 30 अगस्त तक मौका

नेतृत्व और राष्ट्रसेवा की राह पर कदम बढ़ाएंगी छात्राएं, 19 से 22 वर्ष आयु वर्ग…

20 hours ago

सेंट्रल बैंक के स्थापना दिवस पर आरसेटी देवरिया में हुआ भव्य पौधरोपण, “एक पेड़ माँ के नाम” का दिया संदेश

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के स्थापना दिवस के अवसर पर ग्रामीण…

23 hours ago

शहीद शिवराज सोनार की याद में रक्तदान का महाअभियान, एसपी ने की पहल की सराहना

अनूप तिवारी देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। अमर शहीद शिवराज उर्फ सोना सोनार के 84वें शहादत…

24 hours ago

काकोरी ट्रेन एक्शन: पटरियों पर गूंजी वह हुंकार, जिसने अंग्रेजी हुकूमत की नींव हिला दी

सरदार भगत सिंह ने ‘किरती’ में लिखी वीरों की गाथा काकोरी ट्रेन एक्शन केवल सरकारी…

2 days ago

सतत कृषि ही भविष्य की समृद्धि का आधार: भुवनेश्वर नाथ पांडेय

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय के कृषि संकाय में शुक्रवार को "सतत कृषि…

3 days ago