February 22, 2026

Hindi News – पढ़िए देश, विदेश, खेल, मनोरंजन, राजनीति, क्राइम, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी, शिक्षा, लाइफस्टाइल, क्रिकेट और ज्योतिष से सम्बंधित सभी समाचार. Read Latest and Breaking news in hindi

नपा में भव्य विदाई समारोह का आयोजन

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) शनिवार को नगर पालिका सभागार मे निवर्तमान अधिशासी अधिकारी, चन्द्र कृष्ण पाण्डेय का भव्य विदाई समारोह आयोजित किया गया।
बताते चलें कि शनिवार को नगर पालिका अध्यक्ष श्वेता जायसवाल की अध्यक्षता व भाजपा नेता श्याम सुन्दर जायसवाल के द्वारा नगरपालिका सभागार में निवर्तमान अधिशासी अधिकारी चन्द्रकृष्ण पाण्डेय का भव्य विदाई किया गया।
विदाई समारोह के दौरान चन्द्रकृष्ण पाण्डेय ने अपने साढ़े 4 साल की उपलब्धियां के बारे में कंठ मुक्त प्रशंसा करते हुए , कर्मचारियों द्वारा किये गये सहयोग की सराहना की। इस अवसर पर नगरपालिका अध्यक्ष द्वारा पुष्प गुच्छ भेंट किया गया गया , जबकि श्यामसुन्दर जायसवाल ने अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया।इस दौरान नगर पालिका के सभासद लव सोनकर, रतन सोनकर, सुदामा वर्मा, विकास मद्धेशिया,दीपक कनौजिया,सत्येंदर यादव, मुकेश भारती, मुरारी जायसवाल, वह नगर पालिका के कर्मचारी मनोज गुप्ता, जोखन बाबू, सरवन बाबू, संतोष सिंह, महेश यादव, रितिक यादव अमित जायसवाल,राजेश जायसवाल, रतन वर्मा, पावन विश्वकर्मा, रत्नाकर तिवारी, आलोक वर्मा आदि लोगों ने सह प्रेम भेट देकर विदाई किया गया।