कार्तिक पूर्णिमा पर इटियाथोक क्षेत्र में भव्य मेला आयोजित

इटियाथोक/गोंडा (राष्ट्र की परम्परा)। कार्तिक पूर्णिमा के शुभ अवसर पर इटियाथोक ब्लाक क्षेत्र में तीन जगहों पर भव्य मेला आयोजित किया गया। मेले में तमाम प्रकार की दुकाने, झूले आदि की व्यवस्था रही। यहां आस पास क्षेत्र के लोगो ने पहुंचकर मेले का आनंद उठाया। सुरक्षा व्यवस्था में पुलिस टीम जगह जगह मौजूद रही। क्षेत्र अंतर्गत तिर्रे मनोरमा, धुसवा और ईश्वर नंद कुट्टी पौराणिक स्थलों पर विशाल मेले का आयोजन हुवा। यहां बच्चों के मनोरंजन के लिए झूला, सर्कस सहित अन्य इंतजाम भी किए गए।

मेले को लेकर प्रशासन ने पूर्व में सभी तैयारियां पूर्ण कर ली थी। मेले में पुलिसकर्मियों की तैनाती रही और स्वास्थ्य टीम के साथ चाइल्ड हेल्पलाइन की टीम भी मौजूद रही। सुबह से ही यहां श्रद्धालुओ ने पहुंचकर स्नान दान करके मेले का आनंद लिया। तिर्रे मनोरमा मेले में पहुंचकर क्षेत्राधिकारी सदर विनय कुमार सिंह ने पुलिस टीम के साथ भ्रमण कर स्थित का जायजा लिया और इटियाथोक थाना के प्रभारी निरीक्षक करुणाकर पांडे को चप्पे चप्पे पर नजर रखने का निर्देश दिया। यहां मेले में खोए हुए एक बच्चे को पुलिस के सहयोग से खोजकर उसे माता पिता को सुपुर्द किया गया। चौकी प्रभारी महराजगंज ने संझवल स्थित धुसवा पोखरे पर आयोजित मेले की सुरक्षा का जायजा लिया।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

मऊ में भीषण सड़क हादसा: अयोध्या से लौट रही श्रद्धालुओं की बस पेड़ से टकराई, 40 घायल

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। अयोध्या से श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ में शामिल होकर लौट रहे…

3 hours ago

देवरिया में युवक की निर्मम हत्या, गेहूं के खेत में नग्न अवस्था में मिला शव, इलाके में सनसनी

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के सुरौली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा भटजमुआ के पास…

5 hours ago

UP STF खुलासा: सॉल्वर गैंग के जरिए 50 लोग बने सरकारी कर्मचारी, दिव्यांग कोटे में बड़ा फर्जीवाड़ा

UP STF खुलासा: उत्तर प्रदेश में सॉल्वर गैंग के जरिए परीक्षा पास कर सरकारी नौकरी…

5 hours ago

RCB vs SRH: विराट कोहली की मैच जिताऊ पारी, जीत के बाद अनुष्का शर्मा को दिया फ्लाइंग किस

IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 का आगाज धमाकेदार अंदाज में हुआ, जहां रॉयल…

5 hours ago

निचलौल में अवैध खनन का खेल बेखौफ जारी, जंगल और सड़कों को भारी नुकसान

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के निचलौल तहसील क्षेत्र में अवैध खनन का काला खेल…

7 hours ago