मरी माता मंदिर परिसर में हुआ भव्य डांडिया महोत्सव का आयोजन

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) नवरात्रि के इस पावन पर्व में जहां एक ओर पूरा शहर मां दुर्गा की आरती तथा उनकी भजनों से गुंजायमान रहता है वहीं दूसरी तरफ मां दुर्गा के पंडालों में
सांस्कृतिक,सामाजिक एवं अन्य आयोजनों की धूम रहती है!इसी क्रम में कल सरयू नदी के तट पर स्थित मरी माता के प्रांगण में एक भव्य डांडिया महोत्सव का आयोजन किया गया!
परंपरागत कार्यक्रमों को छोड़ कर के यह विशेष आयोजन लोगों के चर्चा एवं रुचि के आकर्षण का केंद्र बना रहा!आयोजन के संयोजक एवं सूत्र धार समाजसेवी विकास जायसवाल धोनी रहे!
आयोजन की शुरुआत मरी माता मंदिर के मुख्य पुजारी, महिला थाना के थानाअध्यक्ष ने दीप प्रज्ज्वलन करके किया कार्यक्रम की शुरुआत होते ही पूरा प्रांगण जय माता दी तथा माता के जयकारों से गूंज उठा!गुजराती परिधान धारण किए हुए जब डांडिया का कार्यक्रम प्रारंभ हुआ तो दर्शक बरबस ही ताली बजाने के लिए मजबूर हो गए!कार्यक्रम का संचालन दिल्ली से आए हुए विशेष संचालक मनीष गुप्ता ने किया!कार्यक्रम में हिमांशी, नेहा,पूजा,गरिमा,रूपम, सुरभि,स्वाति,साक्षी,अन्नू, कीर्ति,स्वाति (छोटी ),रोली, रिमझिम,सुषमा,मोहिनी,सानवी,हनी,सुषमा निषाद,प्रियंका,सौम्या,धार्या,अन्नपूर्णा,रोली, प्रतिमा,अनुषा,एवं रूपाली के द्वारा प्रस्तुत किए गए डांडिया नृत्य को विशेष सराहना मिली कार्यक्रम में नगर विधायक श्रीमती अनुपमा जयसवाल, पयागपुर राजघराने के राजकुमार यश वेंद्र विक्रम सिंह,के साथ नगर के सैकड़ों समाजसेवी एवं गणमान्य अतिथि मौजूद रहे

Editor CP pandey

Recent Posts

कथा में गूंजे श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के जयकारे, बधाई गीतों पर झूमे श्रद्धालु

बलिया (राष्ट्र की परम्परा ) हुसैनपुर स्थित ठाकुरबाड़ी मंदिर परिसर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पूजा समारोह…

8 hours ago

हृदयाघात से चौकीदार की मौत समाज सेवी नंदन मिश्रा पीड़ित परिवार से मिले

भागलपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा )विधानसभा सलेमपुर क्षेत्र के ग्राम सभा धरहरा (तकिया) निवासी बबलू प्रसाद (35)…

8 hours ago

पशुहारी में रहस्यमय बीमारी से तीन मौतें, केंद्रीय टीम बुलाने की मांग

बलिया (राष्ट्र की परम्परा ) विकासखंड सीयर की ग्राम पंचायत पशुहारी में एक ही परिवार…

1 day ago

अनंत सिंह के ऐलान से JDU में हलचल! बिहार MLC चुनाव में नीरज कुमार के खिलाफ डॉ. अनुज सिंह को देंगे समर्थन

बिहार (राष्ट्र की परम्परा)। बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो…

2 days ago