रोजगार सेवक भुखमरी के कगार पर, नहीं कर पा रहें अपने परिवार का भरण-पोषण
दशहरा, दीपावली के बाद होली आने पर मानदेय न मिलने से परेशान रोजगार सेवक
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जिलेभर के ग्राम रोजगार सेवकों का मानदेय विगत माह जुलाई 2023 से अब तक फरवरी-2024 तक आठ माह से बकाया चल रहा है। जिससे ग्राम रोजगार सेवक अपने परिवार का भरण-पोषण नहीं कर पा रहे हैं।जिलाध्यक्ष बह्मानन्द की अगुवाई मे रोजगार सेवक जिलाधिकारी को ज्ञापन दिये।
ज्ञापन मे उत्तर प्रदेश ग्राम रोजगार सेवक संघ ने कहा कि दीपावली, दशहरा बिना मानदेय के बीत गया लेकिन मानदेय नही मिला अब ऐसा लग रहा है, होली भी बीत जायेगी। फिर भी मानदेय मिलने का कोई आसार नहीं दिख रहा है। ऐसे में ग्राम- रोजगार सेवकों की स्थिति दयनीय हो चुकी है। मानदेय भुगतान कराया जाना अति आवश्यक है। रोजगार सेवकों के सामने दो वक्त की रोटी के भी लाले पड़ चुके हैं ऐसे में विगत 8 महीने से बगैर मानदेय के इनका परिवार कैसे चल रहा है ध्यान देने योग्य है ।अगर इसी तरह मानदेय मिलता रहा तो स्थिति बद से बदतर हो जाएगी। अल्प मानदेय मिलने के बावजूद भी इनका मानदेय समय से नहीं मिल पा रहा है यह सवाल यह प्रश्न है। ज्ञापन देने वालो में दयानन्द पटेल , मनोज ,असगर अली , बाबूराम, मोहनलाल प्रजापति, बंधु मद्धेशिया, राहुल कुमार गुप्ता,धर्मेंद्र कुमार, जितेंद्र चौहान, सुनील कुमार, कृष्ण प्रताप चंद, परविंदर मिश्रा,शैलेश कुमार, मनोज कुमार ,आदि लोग उपस्थित थे |
बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। सिकंदरपुर क्षेत्र के पशुपालकों के लिए राहत भरी खबर है। स्थानीय…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी…
बलिया (राष्ट्र की परम्परा)सहतवार–रेवती मुख्य मार्ग पर गुरुवार को हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में…
बलिया(राष्ट्र की परम्परा) जिले में कटहल नाला के संरक्षण और सौंदर्यीकरण को लेकर प्रशासन ने…
एसडीएम से मिलने पहुंचे राष्ट्रीय समानता दल–सीपीआई प्रतिनिधिमंडल से नहीं मिले उपजिलाधिकारी ज्ञापन कार्यालय पर…
वाराणसी(राष्ट्र की परम्परा)कैंटोंमेंट स्थित बिशप हाउस परिसर में जैसे ही अज़ान कि सदाएं बुलंद हुई,…