Categories: Uncategorized

ग्राम पंचायत अधिकारी व ग्राम विकास अधिकारी हुऐ निलम्बित

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। पंचायती राज विभाग के अन्तर्गत ग्राम प्रधानों के विरूद्ध की गई शिकायत के सम्बन्ध में प्राप्त जांच आख्या की समीक्षा हेतु जिलाधिकारी मोनिका रानी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में पाया गया कि ग्राम पंचायत अधिकारी सन्दीप कुमार त्रिपाठी द्वारा जांच अधिकारी को अभिलेख उपलब्ध नहीं कराये गये हैं। इस स्थिति का कड़ा संज्ञान लेते हुए डीएम के निर्देश पर प्रथम दृष्टया दोषी पाये जाने पर ग्राम पंचायत अधिकारी सन्दीप कुमार त्रिपाठी को तत्काल प्रभाव से निलम्बित कर दिया गया है।
इसी प्रकार मुख्य विकास अधिकारी मुकेश चन्द्र द्वारा की गई सुनवाई में विकास खण्ड फखरपुर की ग्राम पंचायत-रौन्दोपुर में प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के दिशा-निर्देश के बहिर्वेशन प्रक्रिया के चरण-2 के बिन्दु संख्या-3 व 11 अन्तर्गत रू. 50,000=00 अथवा इससे अधिक ऋण सीमा वाले किसान क्रेडिट कार्डधारकों एवं ऐसे परिवार जिनके पास 2.5 एकड या उससे अधिक सिंचित भूमि हो और कम से कम एक सिंचाई उपकरण हो, की अनदेखी कर 02 अपात्र लाभार्थि ज्ञानवती पत्नी रमाशंकर एवं उमा देवी पत्नी चन्द्र प्रकाश को आवसीय योजना से लाभान्वित किये जाने पर प्रथम दृष्टया दोषी पाये जाने पर ग्राम विकास अधिकारी रीतापाल को तत्काल प्रभाव से निलम्बित करते हुए आवास हेतु दी गई धनराशि वसूली कराये जाने हेतु खण्ड विकास अधिकारी फखरपुर को निर्देशित किया।

rkpnews@somnath

Recent Posts

पूर्वांचल में 3251 लड़कियां लापता, 406 की तलाश जारी

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। पूर्वांचल के नौ जिलों में वर्ष 2025 के दौरान लड़कियों के…

17 minutes ago

सुंदर पिचाई की भारत यात्रा: एआई नवाचार पर बड़ी घोषणाओं की उम्मीद

इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026: सुंदर पिचाई की दिल्ली यात्रा, पीएम मोदी से मुलाकात और…

30 minutes ago

दलित विधवा की आजीविका पर हमला, न्याय की उम्मीद

नौतन में गंडक नहर किनारे जमीन विवाद, दलित विधवा ने की कार्रवाई की मांग सांकेतिक…

36 minutes ago

ध्वनि प्रदूषण पर प्रशासन का बड़ा एक्शन

रात 10 बजे के बाद डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध, उल्लंघन पर होगी सख्त कार्रवाई प्रशासन…

2 hours ago

मंदिर, कुआं, श्मशान सबके लिए हों खुले, करियर का अर्थ सेवा और संस्कार: मोहन भागवत

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत ने कहा कि मंदिर,…

2 hours ago

परीक्षा छूटने के बाद छात्रा ने की आत्महत्या, विशेष परीक्षा की घोषणा

पटना (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की मैट्रिक परीक्षा 2026 की शुरुआत…

2 hours ago