ग्रेडिंग अधिकारी ने की आरसेटी की वार्षिक समीक्षा

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। भारत सरकार के ग्रामीण विकास मंत्रालय ने वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए सेंट आरसेटी देवरिया की गतिविधियों एवं प्रशिक्षण कार्यक्रमों के ग्रेडिंग की समीक्षा ग्रेडिंग अधिकारी राना संजीत के नेतृत्व में सम्पन्न हुई।
श्री संजीत ने संस्थान की गतिविधियों एवं प्रशिक्षण कार्यक्रमों की गुणवत्ता का आकलन किया। ज्ञात हो कि मंत्रालय हर साल देश के सभी प्रशिक्षण संस्थानों की ग्रेडिंग की समीक्षा करता है। ताकि उनकी गुणवत्ता एवं संसाधनों में सुधार किया जा सके।
संस्था निदेशक राकेश कुमार ने बताया कि संस्थान में लगभग 64 प्रकार के प्रशिक्षण दिए जाते हैं। जो की बिल्कुल नि:शुल्क एवं आवासीय सुविधाओं से लैस हैं। जिसमें दूर दराज के क्षेत्र से प्रशिक्षु हमारे संस्थान में प्रशिक्षण प्राप्त कर सकते हैं और उनको आगे चलकर भविष्य में अपना स्वरोजगार आरंभ कर अपना और अपने परिवार का साथ में अन्य लोगों का भी कल्याण कर सकते हैं।
आरसेटी देवरिया के समीक्षा बैठक में उपायुक्त स्वरोजगार आलोक पाण्डेय, एलडीएम अरुणेश कुमार, डीएमएम एनआरएलएम अरविंद कुमार सिंह, मुख्य प्रबंधक क्षेत्रीय कार्यालय शिव कुमार श्रीवास्तव, संस्था के निदेशक राकेश कुमार, संकाय सदस्य सोमनाथ मिश्रा, कार्यालय सहायक रितेश कुमार पाण्डेय व अभिषेक तिवारी सहित अन्य लोगों उपस्थित रहे।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

लखनऊ में भीषण आग: विकासनगर सेक्टर-14 में 200 झोपड़ियां जलकर खाक, सिलेंडर धमाकों से मची अफरा-तफरी

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। लखनऊ के विकासनगर सेक्टर-14 में बुधवार दोपहर एक भीषण आग लगने…

5 hours ago

यूपी में बड़ा रेल हादसा: प्रयागराज में ट्रेन की चपेट में आने से 5 लोगों की मौत, शव देखने ट्रैक पर गए थे सभी

प्रयागराज (राष्ट्र की परम्परा)। बुधवार शाम एक बेहद दर्दनाक रेल हादसा सामने आया, जिसमें पांच…

5 hours ago

अधिवक्ता मौत के बाद उठे सवाल, डीएम पहुंचीं गांव- परिजनों से मिलकर दिलाया न्याय का भरोसा

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। तहसील क्षेत्र के ग्राम लक्ष्मीपुर में अधिवक्ता विजेंद्र सिंह की मौत…

5 hours ago

सीबीएसई 10वीं परिणाम में ब्लूमिंग बड्स स्कूल अव्वल, माहविश नूर टॉपर

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। सीबीएसई बोर्ड की कक्षा 10वीं के घोषित परीक्षा परिणाम…

5 hours ago

आदित्य सिया-राम मय भारत है

श्रीराम जय राम, जय जय राम,है अवध पुरी अति पावन धाम,रघुकुल रीति ही जहाँ की…

5 hours ago

महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण पर जनपदीय कॉन्फ्रेंस आयोजित

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में मिशन शक्ति फेज-5…

6 hours ago