चोरी हुई GPS युक्त बाइक, पुलिस ने 4 चोरों को किया गिरफ्तार; वाहन बरामद


नौतन के समाजसेवी दिनेश पाठक की बाइक चोरी की घटना का खुलासा, GPS सिस्टम ने निभाई अहम भूमिका

सिवान/बिहार (राष्ट्र की परम्परा) सिवान जिले के नौतन थाना क्षेत्र अंतर्गत पिपरा गांव निवासी समाजसेवी एवं पत्रकारिता से जुड़े दिनेश पाठक की हीरो स्प्लेंडर बाइक (नं. BR29AU6164), जो GPS लोकेशन सिस्टम से युक्त थी, जिला मुख्यालय स्थित नगर परिषद परिसर से चोरी हो गई थी। यह घटना 7 जुलाई 2025 को दिनदहाड़े घटी, जब दिनेश पाठक किसी अदालती कार्य से कोर्ट परिसर गए हुए थे। उन्होंने अपनी बाइक नगर परिषद के सामने पार्क की थी, लेकिन लौटने पर वह गायब मिली।

बाइक चोरी की सूचना मिलते ही दिनेश पाठक ने नगर थाना में तत्काल लिखित शिकायत दर्ज कराई। चूंकि बाइक में पहले से ही GPS ट्रैकिंग सिस्टम लगाया गया था, इसलिए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बाइक को पश्चिम चंपारण जिले के नौतन थाना क्षेत्र के बरियारपुर गांव से बरामद कर लिया।

इस मामले में पुलिस ने चार चोरों को गिरफ्तार किया है, जिनमें गोपालगंज, सिवान और बेतिया जिलों के निवासी शामिल हैं। इनमें से कुछ आरोपी सिवान में किराये के मकान में रहकर लगातार चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे।

नगर थाना के जांच अधिकारी (IO) राहुल कुमार ने दूरभाष पर जानकारी देते हुए बताया कि यह पूरी बरामदगी बाइक में लगे GPS सिस्टम के चलते संभव हो सकी। हालांकि दिनेश पाठक को उनकी बाइक अब तक नहीं सौंपी गई है। पुलिस ने बताया कि कोर्ट के आदेश के बाद ही वाहन उन्हें सुपुर्द किया जाएगा।

इस घटना ने जहां अपराधियों के बेखौफ मंसूबों को उजागर किया, वहीं GPS जैसी आधुनिक तकनीक के महत्व को भी साबित कर दिया। समाजसेवी दिनेश पाठक ने बताया कि उन्होंने बाइक की सुरक्षा को लेकर पहले से GPS सिस्टम लगवा रखा था, जो इस मामले में बेहद उपयोगी साबित हुआ।

Editor CP pandey

Recent Posts

जन भवन प्रस्तुतीकरण की तैयारी तेज: 32 महाविद्यालयों के प्राचार्यों की बैठक

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। जन भवन, लखनऊ में प्रस्तावित प्रस्तुतीकरण से पूर्व दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर…

3 minutes ago

फार्मर आईडी सत्यापन: डीएम ने खलीलाबाद व मेहदावल में प्रगति परखी, शत-प्रतिशत पंजीकरण के निर्देश

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में किसानों के फार्मर आईडी (किसान पहचान पत्र)…

9 minutes ago

थाना समाधान दिवस पर डीएम ने सुनीं जनसमस्याएं, त्वरित निस्तारण के निर्देश

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार ने थाना समाधान दिवस के अवसर…

14 minutes ago

मेधावी विद्यार्थियों के लिए बड़ी पहल, विश्वविद्यालय में जल्द शुरू होगी नेट-जेआरएफ कोचिंग

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय द्वारा मेधावी विद्यार्थियों के लिए यूजीसी नेट/जेआरएफ…

21 minutes ago

अभिनव सिंह के शानदार बल्लेबाजी से प्रशासन ने चिकित्सा विभाग को 08 विकेट से हराया

वाराणसी(राष्ट्र की परम्परा)l शनिवार को मंडल रेल प्रबंधक आशीष जैन के निर्देश में एवं मंडल…

27 minutes ago

मऊ महिला चिकित्सालय में कन्या जन्मोत्सव, 19 नवजात बच्चियों को बेबी किट वितरित

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)l जिला महिला चिकित्सालय में कन्या जन्मोत्सव का आयोजन उत्साह और गरिमामय…

50 minutes ago