नयी दिल्ली एजेंसी केंद्र की मोदी सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए देश के नए चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ की नियुक्ति कर दी है। लेफ्टिनेंट जनरल रिटायर अनिल चौहान देश के दूसरे चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ होंगे। इसके साथ ही वह सैन्य मामलों के विभाग के सचिव के रूप में भी कार्य करेंगे। अनिल चौहान इसके पहले सीडीएस रहे जनरल बिपिन रावत की जगह लेंगे जिनका असामयिक निधन हो गया था। दिसंबर में जनरल बिपिन रावत के निधन के बाद से यह पद लगातार खाली था। केंद्र की मोदी सरकार तीनों सेनाओं में समन्वय के लिए सीडीएस की शुरुआत की थी।
रक्षा मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि भारत सरकार ने लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) अनिल चौहान को अगले चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) के रूप में नियुक्त किया, जो भारत सरकार, सैन्य मामलों के विभाग के सचिव के रूप में भी कार्य करेंगे।लगभग 40 वर्षों से अधिक के करियर में, लेफ्टिनेंट जनरल अनिल चौहान (सेवानिवृत्त) ने कई कमांड, स्टाफ और सहायक नियुक्तियां की थीं और उन्हें जम्मू-कश्मीर और उत्तर-पूर्व भारत में आतंकवाद विरोधी अभियानों में व्यापक अनुभव है।
चौहान को 1981 में 11 गोरखा राइफल्स में कमीशन दिया गया था। चौहान 31 मई 2021 को सेवानिवृत्त हुए थे। उन्होंने अपने करियर के दौरान कई कमांड, स्टाफ और निर्देशात्मक नियुक्तियां की हैं। साथ ही साथ उन्हें जम्मू और कश्मीर और पूर्वोत्तर भारत में आतंकवाद विरोधी अभियानों का अनुभव भी है। अपने करियर के दौरान, उन्हें उनकी सेवा के लिए परम विशिष्ट सेवा मेडल (2020), उत्तम युद्ध सेवा मेडल (2018), अति विशिष्ट सेवा मेडल, सेना मेडल, विशिष्ट सेवा मेडल से सम्मानित किया जा चुका है।
भ्रष्टाचार कोविड महामारी या कैंसर से भी अधिक खतरनाक बीमारी है, क्योंकि यह धीरे-धीरे पूरे…
बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। नगर के रुद्रपुर स्टैंड पर आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के तीसरे दिन…
कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के थाना कोतवाली हाटा पुलिस ने अपहरण, दुष्कर्म और पॉक्सो…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में सत्र 2025-26 के अंतर्गत सेमेस्टर प्रणाली…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। भारतीय जनता पार्टी के 47वें स्थापना दिवस के अवसर…
बलिया (राष्ट्र की परम्परा) जनपद में किसानों के हित में चलाए जा रहे फॉर्मर रजिस्ट्री…