शिक्षा व्यवस्था में सुधार को लेकर सरकार काफी सख्त बीईओ

बहराइच( राष्ट्र की परम्परा)l विकास खंड नवाबगंज अंतर्गत न्याय पंचायत जमुनहा बाबागंज के तत्वावधान में ब्लॉक संसाधन केंद्र बाबागंज (नवाबगंज) परिसर में शिक्षक संकुल की बैठक बीईओ नवाबगंज की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इसमें विद्यालयों में संचालित योजनाओ की समीक्षा की गई। शिक्षक संकुल बैठक को संबोधित करते हुए बीईओ राधेश्याम वर्मा ने कहा कि शिक्षकों को पूरे समर्पण भाव से कार्य करना होगा, शिक्षा व्यवस्था में सुधार को लेकर सरकार काफ़ी सख्त है। साथ ही ऑपरेशन कायाकल्प, आधार सत्यापन, यू-डायस प्लस डीसीएफ फीडिंग, निपुण भारत मिशन, स्कूल रेडिनेश की गतिविधियों का संचालन, डीबीटी के तहत दी गई धनराशि का सदुपयोग और लाभार्थी की फोटो अपलोड होने की स्थिति, सरल ऐप के माध्यम से निपुण असिस्मेंट टेस्ट परीक्षा पर जानकारी दी। खंड शिक्षा अधिकारी ने विद्यालयों में छात्र और शिक्षक की उपस्थित को शत-प्रतिशत सुनिश्चित करने को कहा। इस मौके पर संकुल अरविन्द वर्मा, करुणाकृष्ण श्रीवास्तव, जंगली प्रसाद, अब्दुल कदीर, रजनीश कुमार, वैभव सिंह विशेन सहित दर्जनों शिक्षक संकुल व संकुल प्रभारी उपस्थिति रहे।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

ई-पॉस फेल? घबराएं नहीं, 26 को ओटीपी से मिलेगा राशन

बलिया (राष्ट्र की परम्परा) निःशुल्क राशन वितरण 2026: 8 से 26 फरवरी तक फ्री राशन,…

43 minutes ago

अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें 21 फ़रवरी का इतिहास

21 फ़रवरी का इतिहास: क्यों महत्वपूर्ण है यह दिन?21 फ़रवरी का इतिहास विश्व और भारत…

44 minutes ago

वरद चतुर्थी, शुभ मुहूर्त, राहुकाल और आज का संपूर्ण पंचांग

पंचांग 21 फरवरी 2026: वरद चतुर्थी, शुभ मुहूर्त, राहुकाल और आज का संपूर्ण पंचांग पंचांग…

46 minutes ago

श्रीलक्ष्मीनारायण महायज्ञ: मनोज सिन्हा ने की प्राण प्रतिष्ठा

श्रीलक्ष्मीनारायण महायज्ञ एवं विग्रह प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव, बनकटाशिव सल्लहपुर देवरिया: षष्ठम दिवस पर उमड़ा जनसैलाब…

6 hours ago

शिक्षा का अधिकार 2026: प्रथम चरण की लॉटरी में 519 बच्चों का चयन

कुशीनगर में RTE ऑनलाइन लॉटरी में बच्चों को निजी विद्यालयों में मिला मुफ्त प्रवेश कुशीनगर…

9 hours ago

बरहज स्टेशन करे पुकार पानी शौचालय दे सरकार – कांग्रेस

ब्रिटिश कॉल मे व्यापार के लिए बना रेलवे स्टेशन हाल्ट मे तब्दील -रविप्रताप सिंह बरहज/देवरिया(राष्ट्र…

9 hours ago