नौजवानों को रोजगार,कर्मचारियों को पुरानी पेंशन दे सरकार – रणवीर

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)
समाजवादी युवजन सभा के निवर्तमान जिलाध्यक्ष रणवीर यादव ने कहा कि भाजपा सरकार ने देश की अर्थव्यवस्था को ऐसे रास्ते पर धकेल दिया है, जहां नौकरी और रोजगार मिलना मुश्किल है। नौकरियां खत्म हो गई हैं। भाजपा की सरकार ने नौजवानों को धोखा दिया है, इसी तरह से किसानों से भी भाजपा ने झूठा वादा किया। किसानों की आय दोगुनी नहीं हुई। उन्होंने कहा कि सिर्फ नारों से देश विकसित नहीं हो सकता है। भाजपा सरकार झूठ बोलती है, झूठे दावे करती है और सिर्फ झूठे सपने दिखाती है, इसके अलावा जमीन पर उसका कोई काम नहीं दिखाई देता है। भाजपा सरकार ने नौकरियां छीन ली है। नौजवान बायोडाटा लेकर भटक रहा है। भाजपा ने नौजवानों को हर साल 2 करोड़ नौकरी देने का झूठा वादा किया था। बड़ी संख्या में पढ़े लिखे नौजवानों को इस सरकार में सम्मानजनक नौकरी नहीं मिल रही है। मजबूरी में युवा डिलीवरी ब्वाय और वेटर का काम करने पर मजबूर है। भाजपा के 10 साल की सरकार में महंगाई और कर्ज से डूबे एक लाख से ज्यादा किसानों ने आत्महत्या कर ली। महंगाई बेरोजगारी लगातार बढ़ रही है। किसानों की फसलों का लागत मूल्य भी नहीं निकल पा रहा है। भाजपा ने पुराने वादों को पूरा नहीं किया, अब विकसित भारत का सपना दिखा रही है। भाजपा सरकार ने यूपी में इन्वेस्टर समिट किया, मुख्यमंत्री ने दावा किया कि प्रदेश में 40 लाख करोड़ का एमओयू हुआ है। लेकिन आज तक कोई भी निवेश जमीन पर नहीं दिखाई दे रहा है। प्रदेश के किसी जिले में कहीं भी फैक्ट्री या कोई कंपनी लगती नहीं दिखाई दे रही है। भाजपा सरकार ने देश के हर वर्ग को तबाह कर दिया है। महंगाई, बेरोजगारी, अन्याय चरम पर है। देश की सीमाएं सुरक्षित नहीं है। हमारे जवान लगातार शहीद हो रहे हैं। भाजपा लोकतंत्र, संविधान और लोकतांत्रिक अधिकारों को खत्म कर रही है। जनता के मुद्दों और उनके सवालों को उठाने पर विपक्ष के सांसदों को लोकसभा से निलंबित कर दिया जाता है। देश में लोकतंत्र, संविधान और लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा के लिए भाजपा सरकार को हटाना जरूरी है। इंडिया गठबंधन लोकसभा चुनाव में भाजपा सरकार को देश की सत्ता से हटाएगा। भाजपा सरकार पीडीए के साथ भेदभाव कर रही है। उनकी नौकरियां छीन रही है। केंद्रीय विश्वविद्यालयों में कुलपति बनाने और वहां की नौकरियों में पीडीए के साथ बड़े पैमाने पर भेदभाव हुआ है। भाजपा पिछड़े, दलित, अल्पसंख्यकों की विरोधी है। वह सामाजिक न्याय की विरोधी है। 7 साल की उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार ने समाजवादी सरकार के दौरान हुए विकासकार्यों को आगे नहीं बढ़ने दिया। प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाएं बर्बाद हो चुकी है। जिला अस्पतालों में मरीजों के इलाज के लिए कोई सुविधा नहीं है। भाजपा सरकार ने अपने पूरे कार्यकाल में प्रदेश में एक भी जिला स्तर का अस्पताल नहीं बनवाया, जिसमें गरीबों का मुफ्त इलाज हो सके। प्रदेश में कई मेडिकल कॉलेज आधे अधूरे खड़े हैं, उनमें इलाज की कोई सुविधा ही नहीं है। लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश की भूमिका बहुत बड़ी है। इस बार उत्तर प्रदेश भाजपा को सभी सीटों पर हराएगा। परिवर्तन की आवाज प्रदेश और देश में बदलाव लाएगी। भाजपा सरकार उद्योगपतियों का 10 लाख करोड़ से ज्यादा का कर्ज माफ कर सकती है तो कर्मचारियों को पेंशन क्यों नहीं दे सकती? किसानों के कर्ज माफ हो। भाजपा सरकार को कर्मचारियों की पुरानी पेंशन बहाल करनी चाहिए। नौजवानों को सम्मानजनक नौकरी और रोजगार देने के उपाय करने चाहिए।

rkpnews@somnath

Recent Posts

परिवहन विभाग का विशेष मेला, कर भुगतान प्रक्रिया को बनाया गया आसान

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)सहायक सम्भागीय परिवहन कार्यालय में आयोजित परिवहन मेला के दौरान एकमुश्त कर…

29 minutes ago

फरेंदा में संपूर्ण समाधान दिवस: डीएम-एसपी ने सुनीं सैकड़ों फरियादें, भूमि विवादों के त्वरित निस्तारण पर जोर

मौके पर जांच, समयबद्ध कार्रवाई और पारदर्शी समाधान के सख्त निर्देश,फरियादियों को मिला भरोसा महराजगंज…

33 minutes ago

श्रीलक्ष्मीनारायण महायज्ञ एवं प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव का भव्य समापन, बनकटाशिव धाम में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। भटनी क्षेत्र के सल्लहपुर स्थित बनकटाशिव में आयोजित श्रीलक्ष्मीनारायण महायज्ञ एवं…

1 hour ago

रेल चक्का जाम करने जा रहे कांग्रेसियो को रेलवे प्रशासन ने रोका

काफ़ी जद्दों जहद के बाद मांग पूरी करने पर हुई सहमति बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)शनिवार की…

1 hour ago

देवरिया पुलिस का मिशन शक्ति फेज-5.0 अभियान, चौराहों और बाजारों में पहुंचकर किया जागरूक

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)।महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और आत्मनिर्भरता को सशक्त बनाने के…

2 hours ago

जनपद में चल रहे जिमों की स्थिति पर एक नजर

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)जनपद में बीते कुछ वर्षों के दौरान फिटनेस के प्रति लोगों की…

2 hours ago