बिना किसी भेदभाव के गरीबों व पात्रों तक पहुंच रही सरकार की योजनाएं —-पंकज चौधरी

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। विकास खण्ड सिसवा अंतर्गत ग्राम पंचायत गौरी बढाईपुरवा में आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम में जिले के सांसद व केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री ने अपने उद्बोधन में कहा कि केंद्र की मोदी सरकार के नौ साल सेवा, सुशासन व गरीब कल्याण के रहे हैं। राष्ट्रीय सुरक्षा, आत्मनिर्भरता, वैश्विक प्रतिष्ठा, आर्थिक सुदृढ़ीकरण आदि क्षेत्रों में ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल हुई हैं प्रधानमंत्री मोदी ने अपनी नीतियों में अंत्योदय व सेवा के संकल्प को सर्वोपरि रखा है उन्होंने कहा की मोदी सरकार में योजनाएं केवल नाम के लिए नहीं चल रही हैं बल्कि मोदी की गारंटी वाली वैन सबको गारंटी का भरोसा दे रही है। विपक्ष के लोग मोदी हटाओ की बात करते हैं जबकि मोदी गरीबों के कल्याण में लगे हैं। उन्होंने कहा कि मोदी सबका साथ, सबका विकास की भावना के साथ भारत को 2047 तक विकसित बनाने का लक्ष्य लेकर चल रहे हैं। इसी उद्देश्य से मोदी की गारंटी वैन गांव–गांव घूम रही है। आप सभी से अनुरोध है कि इसका लाभ उठाएं उन्होंने उपस्थित लोगों से कहा कि जिन लोगों को किसी कारणवश किसी योजना का लाभ नहीं मिला है, वे लोग इस अवसर का लाभ उठाएं और अलग–अलग योजनाओं के लिए अपने को पंजीकृत कराएं। जिला प्रशासन सुनिश्चित करेगा कि पंजीकरण कराने वाले लोगों को उन योजनाओं का लाभ मिला ।
इस दौरान ग्राम प्रधान दीनानाथ सिंह , दीपक चौधरी ,धीरेन्द्र सिंह, शिब्बन सिंह, गिरिजेश जायसवाल, जितेन्द्र बहादुर सिंह, नागेंद्र मल्ल ,प्रमोद जायसवाल पिंटू ,राजेश वैश्य ,धर्मनाथ खरवार , राहुल पाण्डेय, राजन पटेल, अश्वनी सिंह, जितेंद्र सिंह ,जितेंद्र चौधरी ,मनोहर साहनी, बांकेलाल कुशवाहा, प्रमोद जायसवाल उर्फ पिंटू, रणधीर सिंह, धीरज तिवारी , आशीष कसौधन ,हरि किशुन कुशवाहा ,मंत्री चौधरी,सहित तमाम लोग उपस्थित रहें।

rkpnews@desk

Recent Posts

कम खर्च में पशुओं का इलाज और टीकाकरण, पशुपालकों को मिल रही राहत

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। सिकंदरपुर क्षेत्र के पशुपालकों के लिए राहत भरी खबर है। स्थानीय…

5 minutes ago

आईईटी में इंजीनियर्स प्रीमियर लीग सीज़न-02 का भव्य शुभारंभ

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी…

23 minutes ago

ट्रक की चपेट में आने से युवक की मौत, एक गंभीर घायल

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)सहतवार–रेवती मुख्य मार्ग पर गुरुवार को हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में…

4 hours ago

कटहल नाला से हट रहा अतिक्रमण, प्रशासन की चेतावनी के बाद 8 लोगों ने स्वयं हटाया कब्जा

बलिया(राष्ट्र की परम्परा) जिले में कटहल नाला के संरक्षण और सौंदर्यीकरण को लेकर प्रशासन ने…

4 hours ago

स्टेशन रोड निविदा में लापरवाही पर भड़का आक्रोश

एसडीएम से मिलने पहुंचे राष्ट्रीय समानता दल–सीपीआई प्रतिनिधिमंडल से नहीं मिले उपजिलाधिकारी ज्ञापन कार्यालय पर…

4 hours ago

आपसी भाईचारा प्रेम और सद्भाव कायम रखना सबका नैतिक कर्तव्य-बिशप यूजीन जोसेफ

वाराणसी(राष्ट्र की परम्परा)कैंटोंमेंट स्थित बिशप हाउस परिसर में जैसे ही अज़ान कि सदाएं बुलंद हुई,…

4 hours ago