सरकार डिजिटल एजुकेशन के प्रति सतत प्रयत्नशील –आनंद शंकर वर्मा

पण्डित राम अधीन दीक्षित महाविद्यालय में वितरित किया गया स्मार्ट फोन

स्मार्टफोन पाकर चेहरे खिले

महाराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)।शनिवार को परतावल ब्लॉक के पकड़ी दीक्षित स्थित पण्डित राम अधीन दीक्षित महाविद्यालय में सरकार की महत्वाकांक्षी योजना के अंतर्गत स्मार्टफोन वितरण कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि परतावल ब्लॉक प्रमुख आनंद शंकर वर्मा व विशिष्ट अतिथि के रूप में सूर्य प्रकाश शुक्ल व दिनेश दीक्षित मौजूद रहे l कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर व दीप प्रज्ज्वलित कर प्रमुख के द्वारा किया गया। तत्पश्चात महाविद्यालय परिवार ने आए हुए अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया।
मुख्य अतिथि आनंद शंकर वर्मा ने छात्र एवं छात्राओं को मोबाईल फोन के उपयोग एवं शिक्षा के क्षेत्र में उसके उपयोग के बारे में जानकारी देते हुए अपने उद्बोधन में कहा कि सरकार की इस महत्वाकांक्षी योजना का मूल आधार है छात्रों के अंदर डिजिटल ज्ञान पैदा करना । छात्र-छात्राएं देश के भविष्य के निर्माता हैं। जिसका प्रारंभ अच्छे संस्कार और शिक्षा से होता है। प्रदेश सरकार ने छात्रों के अध्ययन को सुगम बनाने हेतु यह कदम उठाया है। इस दौरान सूर्य प्रकाश शुक्ल, प्राचार्य प्रदीप, सूर्य नारायण पाण्डेय, विजय सिंह, सना प्रवीन, मेनका पटेल सहित तमाम लोग मौजूद रहें l

rkpnews@desk

Recent Posts

आईजीआरएस शिकायत पर डीएम पहुंचे मौके पर दो प्रकरणों की जांच की

भाटपाररानी/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी नेबुधवार को भाटपाररानी तहसील अंतर्गत आईजीआरएस के दो प्रकरणों…

12 hours ago

लैरोदोनवार के प्राचीन शिव मंदिर परिसर में 73 लाख रुपये की लागत से बनेगी बहुउद्देशीय धर्मशाला, हुआ भूमिपूजन

मऊ (राष्ट्र की परम्परा) जनपद के कोपागंज ब्लॉक स्थित प्राचीन शिव मंदिर लैरोदोनवार के प्रांगण…

13 hours ago

दोहरीघाट–मधुबन मार्ग चौड़ीकरण से प्रभावित किसानों के साथ जिलाधिकारी ने की बैठक

शासनादेश के अनुरूप किसानों के हितों की होगी पूरी सुरक्षा,किसी का अहित नहीं होने दिया…

13 hours ago

टूटा हाथ, टूटा भरोसा! डीआईजी के आदेश के बाद भी न्याय से वंचित पीड़ित

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के धर्मसिंहवा थाना क्षेत्र के सेवहा बाबू और…

14 hours ago

उत्कृष्ट शिक्षक ही गढ़ते हैं राष्ट्र का भविष्य : प्रो. पूनम टंडन

बदलते शैक्षिक परिवेश के अनुरूप स्वयं को निरंतर अद्यतन करें शिक्षक : प्रो. संजीव कुमार…

14 hours ago

भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय का जिलेभर में हुआ भव्य स्वागत,

मगहर बाईपास पर गौरव कुमार के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने किया अभिनंदन संत कबीर नगर…

2 days ago