
वाराणसी(राष्ट्र की परम्परा)
बेल्थरा की यात्री जनता की माँग एवं उनकी सुविधा हेतु रेल प्रशासन द्वारा गाड़ी सं० 11038 गोरखपुर- पुणे एक्सप्रेस को वाराणसी- भटनी रेल खण्ड पर पड़ने वाले बेल्थरा रेलवे स्टेशन पर दो मिनट का प्रयोगिक ठहराव प्रदान किया जा रहा है । इसी क्रम में 14 अक्टूबर , 2023 से बेल्थरा रेलवे स्टेशन पर गाड़ी सं० 11038 गोरखपुर – पुणे एक्सप्रेस गाड़ी 18:01 बजे पहुंचकर दो मिनट का ठहराव लेकर 18:03 बजे पुणे के लिए प्रस्थान करेगी।
इस गाड़ी के ठहराव का शुभारंभ बेल्थरा स्टेशन पर आयोजित एक समारोह से सलेमपुर के सांसद रविन्दर कुशवाहा द्वारा गाड़ी सं 11038 गोरखपुर – पुणे एक्सप्रेस को 18:03 बजे हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया जाएगा। इस अवसर पर अपर मंडल रेल प्रबंधक रौशन लाल यादव ,मंडलीय अधिकारी एवं स्थानीय जनता उपस्थित रहेगी।

More Stories
शिक्षक आत्महत्या: भुगतान विवाद से उठा प्रशासनिक पारदर्शिता का सवाल
“भारत के स्वतंत्रता आंदोलन की गूँज” पर राष्ट्रीय संगोष्ठी, इतिहास लेखन के नए आयामों पर गहन चर्चा
सड़क हादसे में डाक्टर पुत्र की मौत, दोस्त गंभीर